कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा - राजा खड्ग राज सिंह

No comments

Tuesday, 6 October 2026

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा - राजा खड्ग राज सिंह 

कुटकीपारा। ग्राम कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ गांव भ्रमण किया गया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात हुई तथा लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान रानी दुर्गावती जी के प्रति समाज की श्रद्धा और सम्मान देखने को मिला।

कार्यक्रम को लेकर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि ग्राम कुटकीपारा में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए हर्ष, गर्व और सम्मान का विषय है। रानी दुर्गावती जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा में किया गया यह प्रयास केवल एक प्रतिमा की स्थापना तक सीमित नहीं रहना चाहिए। रानी दुर्गावती जी की सोच, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में इसे एक शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अंत में उन्होंने ग्राम कुटकीपारा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन, पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

No comments
जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन, पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

कवर्धा। जिला प्रेस भवन, कवर्धा में आज 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदित्यवाहिनी कवर्धा द्वारा जिला प्रेस भवन के शुद्धिकरण एवं आध्यात्मिक वातावरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

आयोजन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े सभी साथी सामूहिक रूप से इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनें और हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन के माध्यम से प्रेस भवन में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता दें।

सभी पत्रकार साथियों से अपील है कि वे आज शाम 7 बजे जिला प्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनें। सामूहिक सहभागिता से आयोजन को गरिमामय एवं सार्थक बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

बैगा अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा

No comments

Sunday, 27 September 2026

बैगा अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा

तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र के बैगा-आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आंगन मिलन सेवा से जुड़े परिवार

पोषण थाली, स्वास्थ्य जांच, न्योता भोज और योजनाओं की जानकारी बनी आकर्षण का केंद्र

कवर्धा, 27 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बहुल क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में आज सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत क्षेत्र के सभी 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चों, माताओं, अभिभावकों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ के नागरिक संकल्प से भी लोगों को जोड़ा गया।

*‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने दिया सुपोषण का संदेश*

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय खाद्यान्न, ताजी हरी सब्जियों और फलों से तैयार ‘मेरी पौष्टिक थाली’ आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बच्चों और माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। केंद्रों में पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों के साथ कुपोषण दूर करने का संदेश भी दिया गया।

*स्वास्थ्य जांच से लेकर टीकाकरण तक मिली सेवाएं*

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। जनभागीदारी से ‘न्योता भोज’ का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।

*मेहंदी, रंगोली और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता ने बढ़ाई रौनक*

महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति परिवारों को प्रोत्साहित किया गया। सुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित कर बेहतर पोषण के लिए प्रेरित किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का उत्साहवर्धन हुआ और समुदाय के बीच उनकी भूमिका को सम्मान मिला।

*योजनाओं के लाभ से जुड़ीं माताएं, नए हितग्राहियों का पंजीयन*

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करने वाली सजग माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही पात्र नवीन हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मौके पर पंजीयन भी किया गया।

*खिलौना बैंक के लिए समुदाय ने बढ़ाया सहयोग का हाथ*

बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘खिलौना बैंक’ को समृद्ध करने के लिए समुदाय को खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए और अधिक आनंददायी एवं सीखने का बेहतर स्थान बनाने का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरोधा जलाशय का निरीक्षण, ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा की दी जानकारी

No comments

Wednesday, 23 September 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरोधा जलाशय का निरीक्षण, ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा की दी जानकारी

कवर्धा, 23 सितंबर 2026। जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा सरोधा जलाशय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्वारा जलाशय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा एवं सावधानियों के संबंध में तकनीकी परामर्श प्रदान किया गया।
निरीक्षण के दौरान जलाशय की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही आवागमन करने तथा जलाशय के संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने के लिए समझाइश दी गई।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जलाशय एवं बांध जैसी महत्वपूर्ण जल संरचनाओं की सुरक्षा में विभागीय निगरानी के साथ-साथ आमजन की जागरूकता और सहयोग भी आवश्यक है। ग्रामीणों एवं पर्यटकों से अपील की गई कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति अथवा क्षति की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं एवं तकनीकी जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

वर्षों बाद आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो के लिए खुला जिला प्रेस भवन का ताला ,

No comments

Tuesday, 22 September 2026

वर्षों बाद आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो के लिए खुला जिला प्रेस भवन का ताला ,
 नव निर्वाचित अध्यक्ष ने प्रशासन के मदद से खुलवाये प्रेस भवन का ताला लिया कार्यभार!

कवर्धा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेस भवन के प्रभार संबंधी विवाद के बाद मंगलवार को जिला प्रेस क्लब कवर्धा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रेस भवन में प्रवेश कर विधिवत प्रभार संभाला। जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार अधिवक्ता प्रकाश चंद्रवंशी एवं अधिवक्ता विकास महोबिया के मार्गदर्शन में अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भवन का निरीक्षण किया।

नई कार्यकारिणी को भवन में प्रवेश के साथ ही पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से प्रेस भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था, और ना ही आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो को इस भवन का लाभ लेने दिया जा रहा था,जिसके कारण जिले के पत्रकारों को बैठक, प्रेस वार्ता और पत्रकारिता से जुड़े अन्य कार्यों के लिए उचित स्थान की कमी महसूस होती थी।अनेक बार जिला भर के पत्रकार इस संबंध में शिकायत और मांग करते रहे हैं पर अब प्रेस भवन का प्रभार मिलने के बाद इसे पत्रकारों के साझा उपयोग के लिए सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

### वर्षों से बंद अध्यक्ष कक्ष का खुला ताला

प्रेस भवन में प्रवेश के दौरान सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष कक्ष को लेकर रही। लंबे समय से बंद अध्यक्ष कक्ष का ताला खोला गया, जहां अध्यक्ष की कुर्सी धूल से ढकी हुई मिली। इस दृश्य ने भवन के लंबे समय से उपयोग और रखरखाव को लेकर उठते रहे सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल, अध्यक्ष कक्ष, पदाधिकारी कक्ष सहित अन्य हिस्सों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

### भवन में रखरखाव का अभाव, कई व्यवस्थाएं बदहाल

निरीक्षण के दौरान भवन के कई कमरों में धूल जमी हुई मिली। कमरे अस्त-व्यस्त स्थिति में नजर आए। पत्रकारों के अनुसार भवन में कई पंखे खराब हैं, कुछ लाइटें बंद हैं और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है।

नई कार्यकारिणी के सामने अब प्रेस भवन की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंखों की मरम्मत और बैठने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चुनौती है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस भवन को जल्द ही व्यवस्थित कर पत्रकारों के नियमित उपयोग के योग्य बनाया जाएगा।

### पत्रकारिता गतिविधियों का बनेगा साझा केंद्र

नई कार्यकारिणी ने कहा कि प्रेस भवन का नियमित उपयोग शुरू होने से जिले में पत्रकारिता से जुड़े कार्य एक स्थान से संचालित किए जा सकेंगे। इससे अलग-अलग स्थानों पर कार्य कर रहे पत्रकारों को एक मंच पर लाने, नियमित बैठकें आयोजित करने, प्रेस वार्ताओं और जनहित के मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करने में मदद मिलेगी।

कार्यकारिणी का उद्देश्य प्रेस भवन को पत्रकारों के संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकार हित से जुड़े कार्यों का सक्रिय केंद्र बनाना है।

### स्थानीय मंत्री और प्रशासन के प्रति जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने प्रेस भवन का प्रभार मिलने पर स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए निर्मित भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में लाने की दिशा में सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि भवन की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंखों की मरम्मत और बैठने की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि जिले के पत्रकार इसका बेहतर उपयोग कर सकें।

### पत्रकारों की एकजुटता को बताया महत्वपूर्ण कदम

अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता और साझा हितों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही पत्रकार हित में आगे की रणनीति तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।

नई कार्यकारिणी के भवन में प्रवेश के साथ ही पत्रकारों के बीच उम्मीद जगी है कि जिला प्रेस भवन अब नियमित बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस, संवाद और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का सक्रिय केंद्र बनेगा। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि प्रेस भवन जिले के समस्त पत्रकारों का साझा मंच है और इसका उपयोग पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News