Latest Update

latest

छत्तीसगढ़ समाचार

छत्तीसगढ़

कबीरधाम विशेष

कवर्धा

बेमेतरा

बेमेतरा

मुंगेली

मुंगेली

राजधानी रायपुर

वीडियो न्यूज़

वीडियो

News By Picture

भारत

अन्य ख़बरें

पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

No comments
पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी (मिनी मैराथन)’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मिनी मैराथन में पंडरिया विधानसभा के विभिन्न महाविद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मिनी मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक भावना बोहरा द्वारा मोमेंटों भेंट कर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पंडरिया महाविद्यालय से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक आयोजित इस मिनी मैराथन को विधायक भावना बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। स्वतंत्रता के पश्चात देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और असाधारण नेतृत्व से यह सिद्ध किया कि जब देश की एकता और अखंडता का प्रश्न हो, तब व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में निर्णय लेना ही सच्ची देशभक्ति है। आज उनकी जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण सरदार पटेल के प्रति देश की कृतज्ञता और उनके विराट व्यक्तित्व को सम्मान देने का ऐतिहासिक उदाहरण है। राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाषा, क्षेत्र और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्र की प्रगति एवं सुरक्षा के प्रति हमारा संकल्प एक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार का उद्देश्य विकास के लाभ को गाँव, गरीब, किसान, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा, सामर्थ्य और भविष्य के आधार होते हैं। जब युवा स्वस्थ शरीर, सकारात्मक विचार और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखना चाहिए। आज ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से पंडरिया ने एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया। आइए हम मिलकर सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, मंडल अध्यक्ष पंडरिया श्री रविश ठाकुर जी, श्री चंद्रकुमार सोनी जी, श्री हरीश जैन जी, अंजू शर्मा जी, समस्त पार्षद व एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

व्यवस्था बदली, वक्त बदला… लेकिन 84 गांवों और राजपरिवार का रिश्ता आज भी कायम

No comments
व्यवस्था बदली, वक्त बदला… लेकिन 84 गांवों और राजपरिवार का रिश्ता आज भी कायम

राजमाता का आशीर्वाद लेकर निकले राजा खड्ग राज कुमार सिंह, पूर्वजों द्वारा स्थापित मंदिरों में किए दर्शन; रावण दहन के बाद सजा पारंपरिक राजदरबार, सैकड़ों लोगों ने की भेंट

सहसपुर लोहारा। समय बदला, व्यवस्थाएं बदलीं, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन सहसपुर लोहारा राजपरिवार और क्षेत्र के 84 गांवों के बीच पीढ़ियों से चला आ रहा आत्मीय रिश्ता आज भी उसी मजबूती से कायम है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में एक बार फिर इस ऐतिहासिक रिश्ते और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।

दशहरा की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह ने सर्वप्रथम राजमाता का आशीर्वाद लिया और इसके बाद राजमहल से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात हुई और लोगों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया।

नगर भ्रमण के दौरान राजा ने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित श्रीराम मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र के 84 गांवों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इसके पश्चात दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच परंपरागत रूप से रावण दहन किया गया।

रावण दहन के बाद राजा राजपरिवार की कुलदेवी मां काली कंकालिन दाई के दरबार पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात श्रीराम मंदिर में आरती कर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए गए।

राजमहल वापसी पर दशहरा की एक और भावपूर्ण परंपरा निभाई गई। राजमाता एवं राजपरिवार के सदस्यों ने राजा की आरती उतारकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद राजमहल में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप राजदरबार सजा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने राजा से भेंट कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। राजा ने भी लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और परंपरा के अनुसार प्रत्येक आगंतुक को पान भेंट किया।

राजमहल में सजे इस दरबार में न कोई दूरी दिखाई दी और न ही औपचारिकता। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उस रिश्ते की गवाही देती रही, जिसकी नींव पूर्वजों ने पीढ़ियों पहले रखी थी।

राजतंत्र इतिहास का हिस्सा बन चुका है, लेकिन उससे जुड़े सामाजिक और आत्मीय रिश्ते आज भी जीवित हैं। सहसपुर लोहारा का दशहरा इसी विरासत का प्रतीक है, जहां राजा और प्रजा का पुराना संबोधन आज शासन व्यवस्था का नहीं, बल्कि सम्मान, परंपरा, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते का प्रतीक बन चुका है।

दशहरा का यह आयोजन केवल रावण दहन तक सीमित नहीं है। यह पूर्वजों की विरासत को याद करने, अपनी संस्कृति को सहेजने और 84 गांवों के साथ पीढ़ियों पुराने रिश्ते को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का पर्व है।

यही कारण है कि बदलते दौर में भी सहसपुर लोहारा की यह परंपरा आज भी लोगों को राजमहल से जोड़ती है और यह संदेश देती है—

“व्यवस्था बदली है, लेकिन रिश्ता नहीं; पीढ़ियां बदली हैं, लेकिन अपनापन आज भी वही है।”

दशहरा उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह, सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात।

No comments
दशहरा उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह, सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात।

सहसपुर लोहारा। क्षेत्र में दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खड्ग राज कुमार सिंह ने पहले ग्राम सरोधी और उसके बाद तेली टोला पहुंचकर दशहरा कार्यक्रम में सहभागिता की। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्ग राज कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने सहसपुर लोहारा राजपरिवार और क्षेत्र के 84 गांवों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि समय और व्यवस्था भले बदल गई हो, लेकिन क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय रिश्ता आज भी उसी मजबूती के साथ कायम है।

उन्होंने कहा, “रिश्ते पद और व्यवस्था से नहीं, दिल से चलते हैं। हमारे पूर्वजों ने क्षेत्र के लोगों के साथ जो रिश्ता बनाया था, उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि राजा होने का अर्थ केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना भी है। दशहरा हमें सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा देता है।

खड्ग राज कुमार सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और जीवन में सफलता प्राप्त करें, लेकिन अपने गांव, बुजुर्गों, देवी-देवताओं और परंपराओं को कभी न भूलें।

उन्होंने मां दुर्गा, कुल देवी-देवताओं एवं पूर्वजों से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसान खुशहाल हों, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

सरोधी के बाद खड्ग राज कुमार सिंह तेली टोला पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ दशहरा उत्सव में भाग लिया और लोगों से भेंट-मुलाकात की। दोनों गांवों में दशहरा पर्व के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

सहसपुर में शारदीय नवरात्र की पंचमी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

No comments
सहसपुर में शारदीय नवरात्र की पंचमी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सहसपुर शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर सहसपुर में वर्षों से चली आ रही राजपरिवार की पारंपरिक परंपरा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निभाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

परंपरा के अनुसार पंचमी के दिन राजा द्वारा दिन में अपने कुल देवी-देवताओं एवं पूर्वजों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की गई तथा क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

पूजा-अर्चना के पश्चात शाम को राजा ने क्षेत्रवासियों के साथ ग्राम भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में पारंपरिक उत्साह, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

सहसपुर में नवरात्र की पंचमी से जुड़ी यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि राजपरिवार और क्षेत्रवासियों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे आत्मीय संबंध, स्थानीय संस्कृति और विरासत का भी प्रतीक है। पंचमी के अवसर पर आयोजित ग्राम भ्रमण ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत किया।

स्कूल बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल।

No comments
स्कूल बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल।

कबीरधाम। ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के दौरान पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों को तत्काल डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से सहायता उपलब्ध कराते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया गया। बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से पलट जाना बताया जा रहा है।

सर्वसम्मति से आदिल खान बने मुतवल्ली, शरीफ खान को नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी

No comments
सर्वसम्मति से आदिल खान बने मुतवल्ली, शरीफ खान को नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी

 संस्था/मस्जिद की व्यवस्था एवं संचालन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मुतवल्ली एवं नायब मुतवल्ली के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से श्री आदिल खान को सर्वसम्मति से मुतवल्ली चुना गया।

वहीं, श्री शरीफ खान को सर्वसम्मति से नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संस्था की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुतवल्ली आदिल खान एवं नायब मुतवल्ली शरीफ खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

बैठक का समापन आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं खुशी के वातावरण में किया गया।

Related Article

© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News