तमिलनाडु. कोडाइकनाल के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्र की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कक्षा दसवी के एक छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया। दोनों छात्र बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने सहपाठी एस कपिल राघवेंद्र पर कैंची और क्रिकेट स्टंप से हमला किया था, जिसमें कपिल राघवेंद्र की मौत हो गई। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.jpg)