Latest Update

latest


जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई की तलवार मारकर हत्या

गर्मी में पूर्वजों के खेत में लगे आम का पेड़ गिरने के बाद मृतक द्वारा उसकी लकड़ी का उपयोग कर लिया।

भैयाथान/भटगांव : सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना अंतर्गत चेंद्रा चौकी के पकनी गांव में जमीन विवाद व पेड़ की सूखे डगाल को काटने के विवाद पर ग्रामीण की उसके बड़े भाई ने तेज धारदार तलवार से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में सोमवार सुबह छोटा भाई छउवा सोमवार सुबह 5 बजे अपने घर से खेत में काम करने के लिए हल लेकर निकला। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने पकनी मेन रोड पर तलवार से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी दीपक साहू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

तब ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का बड़े भाई रामरतन के साथ सुबह विवाद हो रहा था। इसी बीच रामरतन ने आवेश में आकर छोटे भाई पर तलवार से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने रामरतन को खोजबीन कर उसे धरदबोचा। चौकी प्रभारी साहू ने कहा कि आरोपित रामरतन व मृतक के बीच दो-तीन वर्ष पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था।

गर्मी में पूर्वजों के खेत में लगे आम का पेड़ गिरने के बाद मृतक द्वारा उसकी लकड़ी का उपयोग कर लिया। इसे लेकर मृतक व आरोपित के बीच लगातार विवाद चल रहा था। हाल में मृतक द्वारा चौकी पहुंचकर आरोपित रामरतन के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इससे आरोपित काफी क्षुब्ध था। इसी बीच अकेला पाकर आरोपित ने छउवा राजवाड़े पर तलवार से हमला कर दिया एवं फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के विस्र्द्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं शव को पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News