Latest Update

latest


कार्यवाही में सुस्त पुलिस प्रशासन... एक सप्ताह बाद भी बाइक चोरों की कोई खबर नही



शहडोल: (बुढ़ार - विनय मिश्रा) विक्रमपुर निवासी देवलाल बैगा ने बताया कि जब बीती रविवार की रात तकरीबन 10-11 बजे वह अपने जीजा के घर सरईकापा जा रहा था. तभी उसे चक्कर सा आया और वह हीरा कालोनी के आगे वाली बन रही सड़क पर गिर गया. तभी वहीं आसपास के कुछ लोग आए और उसे सम्हालने लगे. उन्होंने बताया कि उन्हें इतना याद तो नही कि वो लोग कौन थे, किंतु जब उसे होश आया तो देखा कि उसकी गाड़ी एच एफ डीलक्स जो नीले काले रंग की है जो चोरी हो गई है.  जिसका नम्बर MP 18 MM 8360 है. सुबह जब देवलाल बैगा थाने गया तो उसका केस दर्ज नही किया गया. उसके उपरांत उन्होंने जब शाम को थाना प्रभारी से बात किया तो उनके आदेश पर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई. तदउपरांत अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर तो लिया है किंतु सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक गाड़ी नही मिल पाई है.   इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाना मुख्यालय की सीमा से लगे लोग व उनका जीवन कितना सुरक्षित है और पुलिस की चौकसी कितनी है.

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News