![]() |
दो ग्रामों के बीच रुका सड़क का विकास |
शहडोल : खैरहा से कुदरी होते हुए खान्नथ ग्राम का सड़क आज भी अनदेखी का शिकार है. बात विकास की पोल तो एक मात्र यही सड़क खोल देती है. जहाँ प्रदेश भर में विकास का दावा किया गया हो और विकास की स्थिति देखें तो हम यह सड़क कैसे भूल सकते हैं. जहाँ इस मार्ग से महज 100 मीटर की दुरी पर खैराहा कालरी खदान भी स्थित है. जहाँ लगातार बड़ी गाड़ियों, भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है. ऐसे में ये कच्चे सड़क आस पास के ग्रामवासियों के जी का जंजाल बना हुआ है. आम जनों को इस कच्ची सड़क पर आवागमन से भारी असुविधा होती है. शासन भी इस ओर ध्यान नहीं देते ऐसे में ग्रामीण करे क्या यह असमंजस की स्थिति है.
![]() |
| विनोद होटल के बगल से ही निकलता है खन्नाथ का पुराना सड़क |




.jpg)