Latest Update

latest


देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी, हजारों लोग हुए बेघर



दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का कहर जारी है. बारिश ने देश के कई राज्यों में कोहराम मचा रखा है. कई इलाकों में तो बारिश ने सालों का रिकार्ड तोड़ दिया.

गुजरात के वडोदरा शहर में बारिश से हाल बेहाल है. शहर लगभग एक नदी के तौर पर तब्दील हो चुका है. पूरा शहर पानी की चपेट में है. बारिश से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब पांच हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन पर काफी असर पड़ा है. लोग कई इलाकों में भारी बारिश के चलते बेहाल हैं. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News