Latest Update

latest


महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने जब शासन से मांगी आत्महत्या की अनुमति ....


कवर्धा: लोग उस वक्त अचंभित हो गए जब महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक आत्महत्या की अनुमति लेने आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट आ पहुँचा। सरदार वल्लभ भाई पटेल शहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में ठेका श्रमिक अंतर्गत इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र यादव ने कारखाना के एमडी दिलीप जायसवाल और जीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
जानकारी अनुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल शहकारी शक्कर कारखाना के ठेका श्रमिक अंतर्गत कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र यादव ने कारखाना के एमडी और जीएम पर प्रताड़ित करने और पिछले 7 माह से वेतन रोकने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजेन्द्र ने डिप्टी कलेक्टर को आत्महत्या करने की अनुमति देने के लिए आवेदन दिया है। जिसे डिप्टी कलेक्टर ने लेने से इंकार करते हुए जल्द वेतन जारी करने का आश्वाषन दिया।

राजेंद्र यादव के अनुसार, वह पंडरिया में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल शहकारी शक्कर कारखाना में इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 2016-2017 से ठेका श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था वर्ष 2018 में राजेंद्र यादव के साथ और तीन लोगों को फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा कर नौकरी से बेदखल कर दिया गया उन सभी ने अधिकारियों से विनती कर नौकरी पर रखने की गुहार लगाई, उसके उपरांत उन चारों को मौखिक रूप से नौकरी में रखा गया इनमें से तीन लोगों को वेतन तो मिल रहा है, लेकिन राजेन्द्र यादव को आज तक वेतन नहीं दिया जा रहा है. इस पर उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारी से प्रार्थना कर वेतन बनाने की विनती की, किन्तु अधिकारियों ने उनकी एक ना सुनी। इस बात से परेशान होकर राजेंद्र यादव ने आज कलेक्टर से मिलकर आत्महत्या की अनुमति मांगने कवर्धा कलेक्ट्रेट आया था

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News