Latest Update

latest


महीने भर के अंदर ईरान ने पकड़ा तीसरा जहाज, कर रहा था ‘ईंधन की तस्करी’

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक बुधवार रात को इस दौरान चालक दल के 7 विदेशी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

तेहरान: ईरान की नेवी ने खाड़ी में ईंधन की तस्करी कर रहे एक ‘विदेशी जहाज’ को जब्त किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के द्वारा रविवार को दी गई खबर के मुताबिक, एक महीने के अंदर जहाज को जब्त किए जाने की यह तीसरी घटना है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक बुधवार रात को इस दौरान चालक दल के 7 विदेशी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई को बुधवार को अंजाम दिया गया।
 

महीने भर में 3 जहाजों को जब्त कर चुका है ईरान

ब्रिटिश अधिकारियों ने बाद में कहा कि गिरफ्तार किए गए क्रू सदस्यों में से कोई भी ब्रिटिश नागरिक नहीं है। IRA के बयान में कहा गया कि जहाज को बूशहर स्थानांतरित कर दिया गया और तस्करी कर लाए गए ईंधन को न्यायिक अधिकारियों के समन्वय में अधिकारियों को सौंप दिया गया। फार्स ने जब्ती की कार्रवाई करने वाले IRA के ब्रिगेडियर जनरल रमजाम जिराही के हवाले से कहा कि जहाज इस ईंधन को खाड़ी के अरब देशों को आपूर्ति करने के रास्ते में था। इस जहाज को जब्त किए जाने के साथ ही एक महीने से भी कम समय में ईरान खाड़ी जल में 3 जहाजों को जब्त कर चुका है। 


‘हो रही थी 7 लाख लीटर ईंधन की तस्करी’
इरना ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRA) के हवाला से कहा कि आईआरए के नौसैनिक बलों ने फारसी द्वीप के पास 7 लाख लीटर ईंधन की तस्करी कर रहे एक विदेशी पोत को जब्त किया है। अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ ‘अधिकतम दबाव’ बढ़ाने के अभियान को तेज करने के बाद से इस साल दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसमें कहा गया कि खाड़ी में यातायात को नियंत्रित करने और अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिये गार्ड्स की नौकाएं गश्त कर रही थीं। जब्त किए गए जहाज और उसके क्रू सदस्यों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। 

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News