रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के बेटे एवं ग्रुप कैप्टन सौमित्र तामस्कर को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा. वे लेप्टिनेंट कर्नल वी जी तामस्कर के बेटे हैं. वहीं मेडल मिलने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैप्टन सौमित्र तामस्कर को ट्विटर पर ट्वीट कर बधाई दी है.
सीएम बघेल ट्विटर पर ट्वीट कर लिखते हैं कि फ़ाइटर पायलट और नॉर्थ वेस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर सौमित्र तामस्कर ने रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है. उन्होंने मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है. ग्रुप कैप्टन तामस्कर को समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की तरफ से हार्दिक बधाई.
मैंने अभी उनके पिता ले. कर्नल वी तामस्कर से फोन पर बात कर उनको बधाई दी है. वे बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ महतारी को दोनों पिता-पुत्र पर गर्व है.

.jpg)