रायपुर: मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. डीजीपी डी एम अवस्थी ने रायपुर रेंज के आईजी को पूरे मामले की दोबारा जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं.
गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद सरकार ने तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (जेल) गिरधारी नायक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी.
रिटायरमेंट के पहले गिरधारी नायक ने जांच प्रतिवेदन शासन को भेज दिया था. शासन को भेजी अपनी रिपोर्ट में उन्होंने यह पाया था कि मिक्की मेहता की मौत के मामले में सिविल लाइंस थाना में साल 2001 में दर्ज हुए एफआईआर में गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं हैं. गिरधारी नायक की इस रिपोर्ट के बाद ही शासन ने नए सिरे से जांच शुरू कराई जा रही है.
मिक्की मेहता वहीं हैं, जिनसे निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता ने गंधर्व विवाह किया था. विवाह के कुछ अरसे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मिक्की मेहता की मौत हो गई थी. मिक्की के परिजनों ने मुकेश गुप्ता पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.


.jpg)