केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद रविवार को चेन्नई में अपने फैसला पर बयान दिया है...
चेन्नई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के अपने फैसले पर रविवार को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसे पहले ही खत्म कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। शाह ने आगे कहा कि गृह मंत्री के रूप में अनुच्छेद 370 को हटाने के परिणामों को लेकर मेरे मन में कोई भ्रम नहीं था। मुझे विश्वास है कि कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो जाएगा और यह अब विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

.jpg)