Latest Update

latest


जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा बाल देखरेख संस्थाओं का किया गया निरीक्षण

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा बाल देखरेख संस्थाओं का किया गया निरीक्षण

कवर्धा 16 नवंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 के तहत गठित निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन और समिति के सदस्यों ने संस्था में निवासरत बच्चों व कर्मचारियों से चर्चा कर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 तथा शासन से प्राप्त निर्देयशों का कड़ाई से पालन करने निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान श्री सी. एल. भूआर्य जिला महिला बाल विकास अधिकारी, श्री सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री बी.एल. राज जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ विनोद चंद्रवंशी मानसिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती लता सोनी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्री विश्वनाथ साहू, श्री राजेन्द्र बारले सदस्य बाल कल्याण समिति, कु. क्रांन्ति साहू संरक्षण अधिकार संस्थागत जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रीमती विवेका हैरिस अधीक्षक, श्री रितेश तम्बोली बाल कल्याण अधिकारी शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News