Latest Update

latest


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया

विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है - मंत्री श्री अकबर  

कवर्धा, 12 दिसंबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज सोमवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।  
मंत्री श्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत तहसील कवर्धा के ग्राम मंजगांव निवासी अनिल की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री साधेलाल सतनामी को, ग्राम सोहागपुर निवासी मोहनी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री नारद को और ग्राम मिरमिट्टी निवासी मनीष नाथ योगी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री मनोज नाथ को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू,, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News