Latest Update

latest


दिव्यांगजनों के चेहरे में झलकी खुशियां, कहा घर से दूर भी एक अपना घर है

दिव्यांगजनों के चेहरे में झलकी खुशियां, कहा घर से दूर भी एक अपना घर है

टीवी में सतसंग और प्रवचन सुनकर अपने परिवारजनों की खुशियों के लिए भगवान से करते है कामना

कलेक्टर श्री महोबे ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांजनों को किया सम्मानित

कवर्धा, 03 दिसम्बर 2022। वृद्ध दिव्यांगजनों के चेहरे में आज उस समय गुलाबी खुशियां देखने को मिली, जब उन्हे प्रेम के प्रतिक गुलाब के पुष्प और ठंड से बचने के लिए शॉल भेंट किया गया। मौका था अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का। आयोजन हुआ कलेक्टोरेट परिसर में। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सुबह जिले के 5 दिव्यांगजों को शॉल और गुलाब के पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। दिव्यांगजों को उनके दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, ईयर मशीन, सहित अन्य उपकरण भी भेंट किया गया।
कलेक्टर श्री महोबे ने सभी दिव्यांगजनों का हाल-चाल भी जाना उन्हे वार्तालाप करने के लिए पूरा समय भी दिए। कलेक्टर ने पूरे एक घंटे दिव्यांजनों के बीच अपना समय गुजारे। दिव्यांगजनों ने कलेक्टर की सादगी और विनम्र व्यवहार से बेहद प्रभावित भी हुए। कलेक्टर ने पुछा की वृद्धाआश्रम में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, समय पर खाना, चाय और नाश्ता तो बराबर मिल रहे है ना। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी हो रहा है की नही। कलेक्टर की इन बातों को सुन कर दिव्यांग वृद्ध बहन कलावती देवांगन की चेहरे में गुलाबी खुशी भी झलकी और उनके आंखी भी नम हो गई। कलावती ने बताया कि इस आश्रम में वह पिछले नौ साल से रह रही है। उन्हे कभी भी ऐसा अहसास नहीं हुआ की वह किसी वृद्ध आश्रम में अपनो से दूर रह रही है। कलावती बताते है कि आश्रम का वातावरण एक घर जैसा ही है। चुकि वह इस आश्रम में रहने वाली सबसे वरिष्ठ और पुरानी है इस लिहाज से उनका अन्य सदस्य भी पुरा सम्मान करते और एक परिवार की तरह सब यहां रहते है। कलेक्टोरेरट परिसर पर में वृ़़़द्ध दिव्यांगजन टंकराम, बासुदेव,कलीबाई, और मंशाराम मोगरे को सम्मान किया गया।
वृ़द्ध  दिव्यांग मंशाराम ने बताया कि घर से दूर एक अपना घर है वृद्धाआश्रम। इस आश्रम में वह काफी लम्बे समय से रह रहे है। उनका कहना है एक परिवार में जिस तरह सभी सदस्य आपसी प्रेम और अपनत्व की भाव से रहते है ठीक उसी प्रकार यहां सब हसी-खुशी से अपना जीवन आनंदमय व्यतीत कर रहे है। दिव्यांगजनों ने इस सम्मान के लिए आशीर्वाद देते हुए बताया कि आश्रम में खाना, चाय, नाश्ता सही समय पर मिल जाता है। मनोरंजन के लिए टीवी की भी व्यवस्था है। कभी-कभी मंडली भी आकर भजन किर्तन सुनाते है। टीवी में सतसंग और प्रवचन सुनकर अपने परिवारजनों की खुशियों के लिए भगवान से प्रार्थना भी करते है। सम्मान आयोजन में संयुक्त कलेक्टर व समाज कल्याण विभाग अधिकारी सुश्री दिप्ती गौते, एसडीएम श्री पीसी कोरी, तहसीलदार मनीष वर्मा सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।

बाक्स

विकासखण्ड स्तर पर शीघ्र होगा दिव्यांग शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कहा कि जिले के सभी विकासखण्ड पंडरिया, कवर्धा, बोडला, और सहसपुर लोहारा में शीघ्र ही दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तरीय शिविर के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और सीएमएचओ को शिविर की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दिव्यांग शिविर में दिव्यागजनों का प्रमाणीकरण एवं नवीनीकरण व यूडीआई पंजीयन  किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले में कुल 20684 दिव्यांगजन निवासरत है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News