Latest Update

latest


विशेष पिछड़ी जनजाति के स्वास्थ्य जांच के लिए बोड़ला में विशेष स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन


विशेष पिछड़ी जनजाति के स्वास्थ्य जांच के लिए बोड़ला में विशेष स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन

शिविर में राज्य स्तर के चिकित्सक सहित महिला और बच्चों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा किया जाएगा ईलाज  

कलेक्टर ने विशेष स्वास्थ शिविर की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कवर्धा, 13 दिसंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति-आदिवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए जिला स्तर पर विशेष स्वास्थ शिविर का आयोजन दिसंबर महीने किया जाएगा। स्वास्थ शिविर में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण सहित ब्लड जांच, एक्सरे की सुविधा होगी। इस शिविर में राज्य स्तर के चिकित्सक सहित महिला और बच्चों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा ईलाज किया जाएगा। कलेक्टर श्री महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को शिविर के आयोजन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सीएमएचओ को स्वास्थ्य शिविर के लिए स्थान का चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी जनपद सीईओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन इसके लिए तैयारी प्रारंभ करे। स्वस्थ शिविर की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में दें। शिविर के पहले पंचायतों का स्क्रीनिंग करें। स्वास्थ शिविर में क्षेत्र के सभी लोगों को लाभ मिलना चाहिए। सभी विशेष पिछड़ी जनजाति-आदिवासी का स्वास्थ जांच प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के लिए आए नागरिकों के बैठने, छाया, पेयजल सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग के प्रमाण पत्र के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, डॉ. मोनिका कौडो, कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, पंडरिया श्री डी.आर डाहिरे, बोड़ला श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News