Latest Update

latest


जीताटोला में ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा, 19 दिसंबर 2022। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में व जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बोड़ला ब्लाक के ग्राम जीताटोला में ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, गोला-फेक, लंबी-कूद, रस्सा-कस्सा जैसे खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बालक कबड्डी में प्रथम स्थान बांटी पथरा और द्वितीय स्थान रघुपारा एवं बालिका कबड्डी में प्रथम स्थान जीताटोला और द्वितीय स्थान जैतपुरी को प्राप्त हुआ और रस्सा-कस्सा मे प्रथम स्थान बालक से बांटी पथरा और द्वितीय स्थान जीताटोला को प्राप्त हुआ। खेल प्रतियोगिता में पीटीआई शिक्षक के रूप में श्री पप्पू मरकाम एवं श्री हेमंत मेरावी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जयसवाल, ग्राम पंचायत महाराजपुर के सरपंच श्री मोहन राडेकर और बोड़ला ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहन साहू, पुनीराम यादव एवं जय सेवा युवा मंडल ग्राम जीताटोला के सभी सदस्यगण सतीश मरकाम, किशन यादव,बालचंद श्रीवास उमेश, भूपेन्द्र, व हरिराम साहू और समस्त ग्रामवासी का विशेष सहयोग रहा।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News