Latest Update

latest


जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सिंघनपुरी, बरबसपुर और दौजरी में संचालित गौठान का किया निरीक्षण

कवर्धा, 03 दिसंबर 2022। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने आज कवर्धा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी, बरबसपुर और दौजरी में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के लिए अजीविका के अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए जनपद सीईओं को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के आंगनबाड़ी केन्द्र-02 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र-02 में भोजन की गुणवत्ता की जांच की। गुणवत्ता जांच के दौरान राहर दाल और चनादाल खराब पाया गया। साथ ही पेयजल पंप खराब मिले। इसके लिए उन्होनें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम एवं छात्रावास में संचालित माध्यान्ह भोजन तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के गुणवत्ता पर विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। माध्यान्ह भोजन और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित टीकाकरण अभियान की जांच करने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने आज बसबसपुर गौठान का निरीक्षण करते हुए वहां उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की मात्रा की जानकारी ली। साथ ही नेवारी समिति प्रबंधक द्वारा जैविक खाद वर्मी पर्ची नहीं बांटने पर सीसीबी नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही वहां के किसानों को गौधन सेवा के लिए पैरादान करने के लिए आग्रह किया। जिला पंचायत सीईओं ने दौजरी गौठान निरीक्षण के दौरान सेग्रीगेशन शेड एवं आंगनबाडी निर्माण बंद मिलने पर सचिव को कारण बताव नोटिस जारी करने और दो दिवस में कार्य प्रारंभ कराने निर्देशित किया। उन्होंने गौठान परिसर में पौधारोपण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कवर्धा जनपद सीईओ श्री केशव वर्मा, जनपद स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News