Latest Update

latest


वन विभाग द्वारा करिया आमा भोरमदेव में वन मितान शिविर का आयोजन किया गया

कबीरधाम/////वन विभाग द्वारा दिनाँक 27-12-2022 को करिया आमा भोरमदेव में वन मितान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों को वन अथवा जलवायु से जुड़े जानकारियां दी गई जिससे वन से सम्बंधित तथ्यों से स्कूली बच्चे जागरूक होते नज़र आये आज की इस भागम भाग दौड़ की ज़िंदगी मे आमजन वन से जुड़े बातें तथा वन से जुड़े जानकारियों से अनभिज्ञ होते जा रहे हैं,, इस कारण इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि वृक्ष और वन संपदा के महत्व को आमजन एवम स्कूली बच्चे भली भांति समझ सके जिला कबीरधाम वन विभाग द्वारा पूर्व में इस तरह से आमजनों को जागरूक करने हेतु और भी वन मितान शिविर का आयोजन किया जा चुका है,,,करिया आमा भोरमदेव में वन मितान शिविर के इस सफल आयोजन में उपस्थित वन मण्डलाधिकारी श्री चूड़ामडी सिंह ने स्कूली बच्चों को जागरूक करने वन संपदा तथा वन से जुड़े आवश्यक निर्देशों की भी जानकारी दी इस अवसर पर उपस्थित रहें,,वन मण्डलाधिकारी श्री चूड़ामडी सिंह,,एस डी ओ श्री एम एस डोंगरे,,रेंजर अशोक झरिया,कार्यक्रम अधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण सोनी,श्री साहू जी प्राचार्य राजांवगांव ,श्री सुजीत गुप्ता,व्याख्याता श्री पंकज सिंह ठाकुर,,एवम अन्य वन कर्मचारी करिया आमा में स्कूली छात्र छात्राओं को वन एवम पर्यावरण गतिविधियो से अवगत राते हुए कुछ नाट्य कर्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,,,,,

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News