Latest Update

latest


47 परिवारों को आवासीय पट्टा व 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण किया मो.अकबर ने

47 परिवारों को आवासीय पट्टा व 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक का वितरण किया मो.अकबर ने

*कैबिनेट मंत्री ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी*

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने छत्तीसगढ़ सरकार की बजट को बताया भरोसे का बजट
कवर्धा-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नगर पालिका कार्यालय में नगरीय क्षेत्र के 47 परिवारों को आवासीय पट्टा एवं 150 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनंातर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर,क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र वितरण कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। अब तक कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों 1 हजार 314 व्यक्तियों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया जा चुका है उन्होनें कहा कि इस तरह से आगे भी जरूरतमंद व पात्र परिवारों को आवासीय पट्टा का वितरण करेगें।

*छत्तीसगढ़ सरकार ने भरोसे का बजट पेश किया-मो.अकबर*
कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट पेश किया। बजट में कवर्धा को अनेकोनेक सौगात मिला है कवर्धा में मेडिकल काॅलेज का निर्माण, जंगल सफारी, आदिवासी संग्रहालय का निर्माण होगा। हमारी सरकार ने जो कहा है सो किया है उन्होनें कहा कि अब मेडिकल काॅलेज खुल जाने से लोगों को मेधावी व प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को आगे पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। हमारे कवर्धा मेडिकल काॅलेज से अब डाॅक्टर बनकर निकलेगें। उन्होने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट को भरोसे का बजट बताया।

*योजनाओं का मिल रहा लाभ-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है हमारी सरकार जनता से वादा किया है उसको हमारी सरकार पूरा कर रहे है कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथों अब तक कवर्धा शहर में निवासरत व पात्र 1 हजार 314 परिवारों को उनके हक-अधिकार प्रदान करते हुए राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवसीय पट्टा प्रदान किये है।

*कैबिनेट मंत्री ने सभी हितग्राहियों का नाम पढ़कर सुनाया*
आवासीय पट्टा पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डो के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होनें सभी पात्र परिवारों को पट्टा व प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति लिए व होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा हितग्राही का एक साथ सभी के साथ फोटो भी खिंचाई।

इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खन, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News