Latest Update

latest


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम चमारी पहुंचकर पीड़ित परिवार से की भेंट-मुलाकात


कवर्धा, 05 अप्रैल 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम चमारी में विगत दिनों हुए घटना से पीड़ित परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की। मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मिलकर घटना क्रम की जानकारी ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह को दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पूरी घटनाक्रम एवं अब तक हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि ग्राम चमारी में 03 अप्रैल को होम थिएटर के विस्फोट होने से परिवार के दो सदस्यों की निधन हो गया। इसके साथ ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेंगाखार में जांच कर कार्यवाही की गई। जांच के दौरान आरोपी सरजू मरकाम पिता बलदेव मरकाम उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 ग्राम छपला पो. मंडई जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के खिलाफ अपराध क्रमांक-11/23 धारा 302,307 भादवि एवं 03,05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। भेंट-मुलाकात के दौरान बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News