कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 05 जुलाई को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे
कवर्धा, 04 जुलाई 2023। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 05 जुलाई को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री अकबर 11 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात मंत्री श्री अकबर घानीखुटा, बोदा-47, कोयलारझोरी, नेवासपुर, भेलवाटोला, सरईपतेरा, खम्हरिया में ग्रावासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। मंत्री श्री अकबर ग्राम बोदा-47, उसरवाही, लोहारीडीह में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री अकबर ग्राम खम्हरिया से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
.jpg)