Latest Update

latest


अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे

अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवम्बर को पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। अमित शाह रणवीरपुर में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आगमन होगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवम्बर को गृह मंत्री अमित शाह पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर के स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में सुबह 10 बजे विशाल विजय संकल्प महारैली में विशेष आगमन हो रहा है, जहाँ वे पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पहला अवसर होगा जब पहली बार केन्द्रीय गृह मंत्री का ग्राम रणवीरपुर में आगमन होगा जहाँ वे भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के प्रचार में आ रहें हैं। इस दौरान भावना बोहरा से अमित शाह के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का ग्राम रणवीरपुर में शुभ आगमन हो रहा है। श्री शह जी एक प्रखर वक्ता के साथ ही कुशल नेतृत्वकर्ता हैं जिनके प्रेरणादायी विचार एवं संबोधन से हम सभी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार होगा। भारत के लोकप्रिय गृह मंत्री अमित शाह जी का स्वागत करने के लिए रणवीरपुर सहित पूरे जिले की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं 

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News