Latest Update

latest


आयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दीपावली के तर्ज पर घर-घर जलाएं दीप-उपमुख्यमंत्री शर्मा the National news

कवर्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा नगर के हनुमान मंदिर पहुंचकर खेड़ापति दादा के दर्शन किए और दण्डवत प्रणाम कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रौशन करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पोखराज सिंह परिहार, जसविंदर बग्गा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, रामप्रसाद बघेल, पार्षद उमंग पाण्डेय, रिंकेश वैष्णव, सनत साहू सहित जनप्रतिनिधि, मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी उपस्थित थे।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News