Latest Update

latest


नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा की सड़क हादसे में मौत, बिलासपुर से लौटते समय नांदघाट में पलटी कार



बेमेतरा। सामाजिक कार्यकर्ता और रायपुर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे रविवार सुबह किसी काम से खुद ही गाड़ी ड्राइव कर बिलासपुर गए थे। वहां से लौटते समय बेमेतरा जिले के नांदघाट में करीब साढ़े तीन बजे किसी को बचाते समय उनकी गाड़ी पलट गई। सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

न्यू गायत्री नगर रायपुर निवासी 58 वर्षीय विश्वजीत मित्रा सामाजिक कार्य के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत थे। वे हाकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। उनकी पत्नी रायपुर साइंस कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी एक बेटी मुंबई में है।

तालाबों के संरक्षण को लेकर लड़ी लड़ाई

उन्होंने पर्यावरण और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसके आधार पर राज्य सरकार को कोर्ट ने दिशा निर्देश भी दिया था।हाल के दिनों में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने जो संज्ञान लिया है, उस मामले में भी विश्वजीत ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। तालाबों के संरक्षण को लेकर भी उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। उनकी शिकायत पर वेटलेन आथरिटी ने राजधानी के सभी तालाबों की जांच का आदेश दिया था, जिसमें सिर्फ करबला तालाब की जांच हुई।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News