कबीरधाम जिले में "एक पेड़ माँ के नाम" महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों को पौधा वितरण तथा रोपण करने का अभियान की शुरुआत
कबीरधाम जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत ढाई लाख फलदार,छायाकार पौधा रोपण किया जाएगा
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वन मण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री सन्दीप अग्रवाल ने महाराजपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन भवन से महतारी वंदन की हितग्राहियों को पौधा वितरण के अभियान की शुरुआत की।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और उद्यानकीय विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
.jpg)