Latest Update

latest


राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, (क्रेडा) जिला कार्यालय, ऊर्जा शिक्षा ऊद्यान, सैगोना, कबीरधाम, (छ.ग.)

 राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, (क्रेडा) जिला कार्यालय, ऊर्जा शिक्षा ऊद्यान, सैगोना, कबीरधाम, (छ.ग.)

"पण्डरिया ब्लॉक के वनांचन क्षेत्रों में स्थापित सौर संयंत्रों का क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा किया गया निरीक्षण"

दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जिला कबीरधाम के कवर्धा विकासखण्ड के दुधिया गांव में पहुँच कर वहाँ मेसर्स ग्रीन वर्ल्ड सोलरवेयर एण्ड के.एस.एल. क्लिनटेक, लि. रायपुर द्वारा जल जीवन मिशन योजना फेस-2 के तहत् 12 मीटर स्टेजिंग वाले स्थापित 02 नग सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण। तदोपरांत वहीं से पी. एम.श्री स्कूल, कवर्धा के लिए निकले।

कक्षा

पहली दूसरी

पी.एम. श्री स्कूल (जी.एन.पी.एस., शंकर नगर, कवर्धा) में स्थापित सोलर पावर प्लांट संयंत्र का निरीक्षण किया गया, श्री दुर्गेश पाण्डेय, प्रधान पाठक (शंकर नगर, कवर्धा) द्वारा क्रेडा, सी.ई.ओ. का आत्मीय स्वागत कर स्थापित किये गये सोलर पावर प्लांट के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जानकारी दिया गया कि, सोलर पावर प्लांट स्थापित होने के उपरांत से स्कूल का समस्त उपकरणों का संचालन सौर संयंत्र से ही किया जा रहा है, जिससे विद्युत देयक की बचत हो रही है। वहीं से पटपरी, विकासखण्ड पण्डरिया के लिए निकले।
[13/12, 9:22 am] thenationalnewslive: ग्राम कांदावानी के मजराटोला पटपरी, विकासखण्ड पण्डरिया में पी.एम. जनमन योजना के तहत् स्थापित सोलर होम लाईट संयंत्रों का निरीक्षण किया गया, गांव के हितग्राही श्री नंदलाल बैगा एवं श्री प्रीतलाल बैगा से सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा सौर संयंत्रों की कार्यशीलता के संबंध जानकारी लिया गया है, श्री प्रीतलाल वैगा द्वारा अवगत कराया गया है कि, 01 लाईट बंद होना बताया गया, सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा तत्काल अकार्यशील लाईट को बदलवाने के लिए जिला प्रभारी, क्रेडा, कबीरधाम को निर्देश दिया गया।

ग्राम रूखमीदादर, विकासखण्ड पण्डरिया में ग्रामीण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत स्थापित सोलर पावर प्लांट क्षमता 4.8 किों का निरीक्षण किया गया एवं आंगनबाड़ी के पास जल जीवन मिशन योजना के तहत् स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र का निरीक्षण किया गया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बोरवेल कोलेप्श होने के कारण संयंत्र बंद है की जानकादी दिया गया, सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा जिला प्रभारी, क्रेडा, कबीरधाम को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय कर नवीन बोरवेल खनन कराकर संयंत्र को शीघ्र ही कार्यशील कराने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत वहीं से ग्राम कांदावानी के निकले।
[13/12, 9:23 am] thenationalnewslive: ग्राम कांदावानी, विकासखण्ड पण्डरिया में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत स्थापित 03 किों क्षमता के सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया गया, जिला प्रभारी, क्रेडा, द्वारा जानकारी दिया गया कि, उक्त सौर संयंत्र का बैटरी बैंक खराब हो गया है, सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा ऐसे ग्रामीण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत स्थापित सोलर पावर प्लांटों के खराब बैटरी की मांग तत्काल प्रेषित करने का निर्देश जिला प्रभारी, क्रेडा को दिया गया, तथा ग्राम कांदावानी के स्कूल के पास स्थापित सोलर ड्यूल पम्प क्षमता 600 वॉट / उमी. स्टेजिंग का निरीक्षण किया गया स्कूल के शिक्षक द्वारा सी.ई.ओ. क्रेडा से उक्त नलकूप में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने के कारण नजदीक ही अन्य नलकूप में स्थानान्तरित करने हेतु अनुरोध किया गया, सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा जिला प्रभारी, क्रेडा को शीघ्र ही स्थानान्तरण करने हेतु प्राक्कलन प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। वहीं से ग्राम बाहपानी के लिए निकले।

ग्राम बाहपानी, विकासखण्ड पण्डरिया में मेसर्स के. आर.सी. कंस्ट्रक्शन, रायपुर द्वारा जल जीवन मिशन योजन के तहत स्थापित 9 मी. स्टेजिंग सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र का निरीक्षण किया गया। वहीं से ग्राम ठेंगाटोला के निकले।

ग्राम ठेंगाटोला, विकासखण्ड पण्डरिया में पी.एम.- जनमन योजना के तहत् स्थापित सोलर होम लाईट संयंत्रों का निरीक्षण किया गया एवं मेसर्स के.आर.सी. कंस्ट्रक्शन द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत् स्थापित सोलर ड्यूल पम्प क्षमता 9 मी. का निरीक्षण किया गया, ग्रामवासियों द्वारा सी.ई.ओ. क्रेडा, से अनुरोध किया गया कि, उक्त नलकूप में गर्मी के दिनों में पानी कम हो जाता है। सी.ई.ओ. क्रेडा, द्वारा जिला प्रभारी, क्रेडा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय कर नवीन बोर खनन कराने हेतु कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। वहीं से ग्राम लखनपुर के लिए निकले।
[13/12, 9:23 am] thenationalnewslive: ग्राम ठेंगाटोला, पी.एम. जनमन योजना

ग्राम लखनपुर, विकासखण्ड पण्डरिया में श्री मोहितलाल, पित्ता फागुराम के यहाँ सौर सुजला योजना (फेस-8) अंतर्गत स्थापित सोलर पम्प का निरीक्षण किया गया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News