Latest Update

latest


जिला पंचायत कबीरधाम: 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

जिला पंचायत कबीरधाम: 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण

जनपद पंचायत कवर्धा: अनुसूचित जाति (महिला)

जनपद पंचायत बोड़ला: अनारक्षित (महिला)

जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा: अनुसूचित जनजाति (महिला)

जनपद पंचायत पंडरिया: अनारक्षित (मुक्त)

कवर्धा,08 जनवरी 2025। जिला पंचायत कबीरधाम के 14 निर्वाचन क्षेत्रों और जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अध्यक्ष पदों के लिए क्षेत्रवार आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। यह प्रक्रिया अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री मोनिका कौड़ो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त, उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री एम.के. गुप्ता, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, स्कूली छात्राएं और जिला पंचायत के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे।

आरक्षण प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्र क्रमांक 01 अनुसूचित जनजाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 02 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 03 अनुसूचित जाति (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 04 अनुसूचित जाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 05 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 06 अनुसूचित जनजाति (महिला), क्षेत्र क्रमांक 07 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), क्षेत्र क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 09 अनारक्षित (महिला), क्षेत्र क्रमांक 10 अनारक्षित (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 12 अनारक्षित (मुक्त), क्षेत्र क्रमांक 13 अनारक्षित (महिला) और क्षेत्र क्रमांक 14 अनारक्षित (मुक्त) के रूप में आरक्षित किए गए हैं।

इसी प्रकार जनपद पंचायत कवर्धा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला), बोड़ला का अध्यक्ष पद अनारक्षित (महिला), सहसपुर लोहारा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (महिला) और पंडरिया का अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है।

यह आरक्षण जिले की जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित एवं महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है। 14 में से 07 क्षेत्र अनारक्षित हैं, जिनमें 04 महिलाओं और 03 मुक्त क्षेत्र शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए 02 क्षेत्र (01 महिला, 01 मुक्त), अनुसूचित जनजाति के लिए 03 क्षेत्र (02 महिला, 01 मुक्त) और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 02 क्षेत्र (01 महिला, 01 मुक्त) आरक्षित किए गए हैं।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News