Latest Update

latest


सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छीरपानी जलाशय में बांध सुरक्षा निरीक्षण किया गया


*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छीरपानी जलाशय में बांध सुरक्षा निरीक्षण किया गया*

*छिरपानी में जल जन सेवा संकल्प के तहत जन संवाद, जल संरक्षण का दिया संदेश*

*ग्रामीणों को जल के मितव्ययी उपयोग और स्रोतों के संरक्षण के लिए किया जागरूक*

कवर्धा, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल जारी है। इसी क्रम में विकासखंड बोड़ला के छिरपानी में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जन संवाद एवं जल स्रोत निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर भू-जल संवर्धन, जल स्रोतों के रखरखाव, निस्तारी के लिए पानी की उपलब्धता तथा जल के मितव्ययी उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छिरपानी एनिकट-कम-काजवे का निरीक्षण कर जल स्रोतों के संरक्षण और सुधार पर चर्चा की गई।

ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण की दी जानकारी

कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जन चौपाल लगाकर जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद छिरपानी एनिकट-कम-काजवे का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भू-जल संवर्धन, निस्तारी के लिए जल की उपलब्धता, जल स्रोतों के रखरखाव तथा उनके संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही जल का समुचित एवं मितव्ययी उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

जल स्रोतों के रखरखाव में सहभागिता का किया आह्वान

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने तथा उपलब्ध जल का आवश्यकता के अनुरूप उपयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण और निस्तारी से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया सहभागिता

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग कार्य पालन अभियता एवं अनुविभागीय अधिकारी , उप अभियंता  उपस्थित रहे।साथ ही , ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
कवर्धा,।
माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल संसाधन विभाग द्वारा विकासखंड बोड़ला के ग्रामवासियों को छीरपानी जलाशय की सुरक्षा हेतु बांध सुरक्षा संबंधित तकनीकी परामर्श दिए गए। ग्रामीणों को यह अवगत कराया गया कि बांध सभी व्यक्तियों के लिए सिंचाई एवं पेयजल का माध्यम होता है। जलाशय एक सार्वजनिक संपत्ति होती है जिसकी सुरक्षा विभाग के साथ ही ग्रामवासियों की भी जिम्मेदारी का एक हिस्सा होता है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि नहर के गेट, सीपेज ड्रेन, स्टोन पिचिंग की स्थिटि बांध की सुरक्षा के सबसे बड़े मानक होते है। इस प्रकार से बांध सुरक्षा के लिए समस्त क्षेत्र के निवासियों को भी जागरूक करने हेतु ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया ।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News