Latest Update

latest


सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट के बाद निलंबित हुई सहायक जेल अधीक्षक वर्षा डोंगरे का बहाली आदेश जारी


रायपुर. रायपुर सेंट्रल जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक वर्षा डोंगरे को मई 2017 में सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने के कारण निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हें बहाल कर दिया गया है। स्थापना आदेश जारी कर वर्षा डोंगरे को कोरबा जेल में सहायक जेल अधीक्षक बनाया गया है। बता दें कि 2 सालों से वर्षा डोंगरे निलंबन की सजा काट रही थी।
बता दें वर्षा ने फेसबुक वॉल पर बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। फेसबुक पर टिप्पणी के बाद वर्षा ने मेल के जरिये छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन जेल विभाग ने आवेदन निरस्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब मांगा, लेकिन वर्षा जवाब देने के बजाय छुट्टी पर चली गईं।
गौरतलब है कि फेसबुक या सोशल मीडिया में टिप्पणी पर सरकार ने अफसरों-कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन तय की थी। किसी भी सरकारी अफसर पर उसके बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई थी।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News