दिल्ली. पुलिवाले कई बार ऐसे काम कर जाते हैं जिनकी कल्पना करना आम इंसान के बस के बाहर की बात होती है.
गुजरात के कई शहर इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. ऐसे ही हालात राज्य के बड़ोदरा शहर में बने हुए हैं. यहां पुलिस के एक कांस्टेबल ने भयंकर बाढ़ में एक बच्ची की जान बचाने के लिए बेहद अनूठा तरीका अपनाया जो खूब सराहा जा रहा है.
दरअसल कांस्टेबल ने नन्ही सी बच्ची की जान बचाने के लिए बच्ची को टोकरी में रखकर बाढ़ग्रस्त इलाके से बाहर निकाला. इस पुलिस कांस्टेबल का नाम गोविंद चावड़े है. गोविंद ने बिल्कुल उसी तरीके से बच्ची को निकाला जैसे कभी वासुदेव ने श्रीकृष्ण को टोकरी में रखकर नदी पार कराया था. लोग उनको आधुनिक युग का वासुदेव नाम दे रहे हैं.

.jpg)