कवर्धा : जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगखारकला में मुरुम के अवैध परिवहन करते 3 हाइवा को जब्त किया गया है. यह हाइवा चिल्फी-रेंगाखार-साल्हेवारा सड़क निर्माण में उपयोग लाने के लिए मुरुम ले जा रहा था. विनायक कंस्ट्रक्शन द्वारा GDCL की ओर से अवैध मुरुम परिवहन कराया जा रहा था जिसे कवर्धा खनिज विभाग की टीम ने तीनो हाइवा को जब्त कर थाना रेंगाखारकला के अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

.jpg)