Latest Update

latest


स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को तोहफा, इफको ने उर्वरकों के दाम घटाए

 नई दिल्ली : देश की सहकारी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसानों को तोहफा देते हुए डाई अमोनियम फासफेट (डीएपी) सहित अपने काम्पलेक्स रासायनिक उर्वरकों के भाव प्रति बोरी 50 रुपये कम कर दिए हैं। नयी दरें 15 अगस्त से लागू हो गयी हैं। इफको ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 73वें स्वाधीनता दिवस पर इफको ने किसानों के लाभ और उनकी खेती की सामग्री की लागत को कम करने के लिए अपने सभी काम्पलेक्स उर्वरकों के दाम 50 रुपये बोरी और कम कर दिए हैं
बयान के मुताबिक डीएपी का भाव 1300 रुपये बोरी से घटा कर 1250 रुपये बोरी (50 किलो ग्राम) कर दिया गया है। इसी तरह एनपीके (नाट्रोजन, फासफोरस, पोटास) की एक बोरी 1250 की जगह अब 1200 रुपये तथा एनपीके2 की बोरी 1260 की जगह 1210 रुपये में बेची जाएगी। कंपनी ने एनपी का भाव भी 1000 रुपये से घटा कर 950 रुपये बोरी कर दिया है।
बिदित हो कि इफको का 2018-19 में कारोबार 27,852 करोड़ रुपये था। इसके पांच कारखाने हैं । उनकी उत्पादन क्षमता कुल मिला कर 81.49 लाख टन है। कंपनी साधारण बीमा, ग्रामीण मोबाइल दूरसंचार, तेल-गैस, अंतराष्ट्रीय व्यापार और खाद्य प्रसंस्करण जैसे अन्य विविध क्षेत्रों में भी काम कर रही है। इसके बाद से इफको के सभी किसान सेवा केंद्रो और अन्य कोऑपरेटिव मार्केटिंग समितियों पर नई दरें लागू हो जाएंगी।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News