
कुत्ते के बच्चे (Puppy) का यह Tik Tok वीडियो 2 अप्रैल 2019 में चीन के जिआंगसु प्रांत के पेई काउंटी में शूट किया गया था. जिसमें पिल्ला भौंकने की जगह मुर्गे की तरह 'कुकड़ू कू' करता नजर आ रहा है.
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते के बच्चे (Puppy) का टिक टॉक (Tik Tok) वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गे (Cock) की बांग की आवाज सुनकर एक पिल्ला भौंकने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भौंक नहीं पा रहा. बल्कि मुर्गे की तरह 'कुकड़ू कू' करते जैसा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस Tik Tok वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है. पिछले साल इस वीडियो को बनाया गया था. लेकिन टिक टॉक पर शेयर होने के बाद यह फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को हाल ही में 'डैडी ऑफ डॉग्स' नाम के एक Tik Tok यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग का पिल्ला बर्तन के पास बैठा है और कुछ खाने के लिए इधर-उधर तलाश कर रहा है. उसी दौरान एक मुर्गे की बांग सुनाई देती है. बांग सुनकर पिल्ला मुंह उठाकर मुर्गे की तरह आवाज निकालने कोशिश करता है.
2019 में शूट किया गया था वीडियो
गौरतलब है कि 2 अप्रैल, 2019 में चीन के जिआंगसु प्रांत के पेई काउंटी इस कुत्ते के बच्चे का वीडियो शूट किया गया था. जिसमें वह भौंकने की जगह मुर्गे की तरह 'कुकड़ू कू' करता नजर आ रहा है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2500 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबिक 177 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
.jpg)