कवर्धा। लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री बीआर पटेल पर गिरी निलम्बन की गाज. आदिवासी कन्या छात्रावास पंडरिया में निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने निलंबित करने का आदेश दिए है.
आज सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने उपयंत्री बीआर पटेल को निलंबित करने के निर्देश दिये है. पटेल द्वारा आदिवासी विकास विभाग से संलग्न होकर छात्रावास का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें लापरवाही बरती गई है.

.jpg)