Latest Update

latest


बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, कांकेर जिले में पांच टिफिन बम बरामद

सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल की टीम ने संयुक्‍त सर्चिंग के दाैरान बम बरामद किए।

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सली साजिश जवानों ने नामाक कर दी। जवानों ने पांच टिफिन बम बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार 17वीं वाहिनी बीएसएफ और जिला बल की संयुक्त टीम टिमनार राजपुर की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर पहाड़ी के जंगल के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पांच टिफिन बम छुपाकर रखे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने 10 किलो के तीन, पांच किलो के दो टिफिन बम, बिजली वायर के दो बंडल और चार मीटर लाल कपड़ा बरामद किया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News