Latest Update

latest


राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार


नई दिल्ली: भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पहुंच चुका है। उनको अंतिम विदाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय ले जाया गया। बता दें कि मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के चलते एम्‍स में उनका निधन हो गया था।  वे 67 वर्ष की थीं। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सुषमा स्वराज के निधन के बाद देशभर में शौक की लहर है। कल रात से ही सुषमा स्‍वराज के घर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश दुनिया की बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं।
आज सुबह मायावती उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्‍ट्रपति वैंकैया नायडू भी स्‍वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री भी सुषमा स्‍वराज के घर पहुंचे और उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। 
सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अम्बाला कैंट में 14 फरवरी, 1953 को हुआ था। उनके पिता आरएसएस के प्रमुख सदस्य थे। अम्बाला छावनी के एस.एस.डी. कॉलेज से बी.ए. करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से कानून में डिग्री ली। 1973 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू की जबकि उनका राजनीतिक करियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ शुरू हुआ था। वे अपने छात्र जीवन से ही प्रखर वक्ता हैं।


Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News