रायपुर। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के बोर्ड को राज्य के पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने शनिवार को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ राजनांदगांव कलेक्टर को अध्यक्ष और नाबार्ड द्वारा नामांकित अधिकारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं और बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया है.
बता दें कि राज्य के पंजीयक सहकारी संस्थाएं धनंजय देवांगन ने 10 जुलाई को राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के बोर्ड को हटाने का नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई तक बोर्ड के सदस्यों से जवाब मांगा था. जबाव में बोर्ड के सदस्यों की ओर प्रस्तुत तर्कों को खारिज करते हुए पंजीयक ने शनिवार को बोर्ड के निलंबन का आदेश जारी किया.
इसके पहले पंजीयक ने बोर्ड को भेजे गए नोटिस में बैंक के कर्तव्यों को करने में उपेक्षा बरतने के साथ ऐसे कार्य करने की बात कही थी, जो बैंक और बैंक के सदस्यो के हितों के प्रतिकुल है. नोटिस में यह बताया गया था कि बैंक को जहां एक तरह 85 लाख से उपर का नुकसान उठाना पडा, वहीं राज्य सरकार के ऋण माफी योजना को लेकर भी गंभीर चूक बरती गई. इसके अलावा नोटिस में बैंक के वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में करोड़ों की गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया था.

.jpg)