शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के अस्पताल में पदस्थ डॉ. सोमेश के विरुद्ध नर्सों ने बदसलूकी की शिकायत की थी।
रायपुर : शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के अस्पताल में पदस्थ डॉ. सोमेश के विरुद्ध नर्सों ने बदसलूकी की शिकायत की थी। शिकायत का आधार वीडियो था, जो एक नर्स ने बनाया था। इसमें डॉ. सोमेश को मूंगफली खाते हुए दिखाया गया, उसके कमरे में ड्यूटी में तैनात पांच नर्सें बैठी हैं। जिस नर्स ने वीडियो बनाया, वह बोल रही है- डॉक्टर एक किलो मूंगफली ले आए हैं। हमें कमरे में बैठा लिया है।
कह रहे हैं कि जब तक मेरी मूंगफली खत्म नहीं होती, कोई यहां से जाएगा नहीं। तो वहीं इस मामले में डॉक्टर ने भी नर्सों के विरुद्ध लिखित शिकायत की। डॉक्टर्स के आरोप हैं कि नर्सें जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी नहीं करती हैं। कुछ के विरुद्ध तो नामजद शिकायतें हुई हैं। इस पूरे मामले में चार अगस्त को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जीएस बघेल ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी बारी-बारी से बयान ले रही है। बीते दिनों से लगातार छुट्टियां होने की वजह कमेटी जांच कमेटी की बैठक नहीं हुई। संभव है कि अगले हफ्ते तक जांच पूरी हो जाएगी। इस पूरे प्रकरण पर खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नजर है। उन्होंने ही जांच के आदेश दिए थे। 'नईदुनिया' ने सबसे पहले यह खबर प्रकाशित की थी।

.jpg)