Latest Update

latest


हॉलीवुड के इस एक्टर ने की वरुण धवन की तारीफ, Twitter पर लिखी ये बात

Varun

लॉस एंजेलिस: रेसलर-अभिनेता-निर्माता ड्वेन जॉनसन को इस बात की खुशी है कि अभिनेता वरुण धवन को उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स एंड शॉ' पसंद आई और उनका कहना है कि वरुण सर्वश्रेष्ठ हैं। जॉनसन के बहुत बड़े प्रशंसक वरुण ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि इस फिल्म को देखने में उन्हें बेहद मजा आया।

वरुण ने लिखा, "समोआई संस्कृति को दी गई श्रद्धांजलि बेहद पसंद आई। लंदन चेज सीक्वेंस सर्वश्रेष्ठ रहा।"

वरुण के इस ट्वीट पर हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने जवाब देते हुए कहा, "धन्यवाद भाई, मुझे खुशी हुई कि आपको यह पसंद आई। आप सर्वश्रेष्ठ हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'कलंक' के बाद वरुण जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर' में नज़र आएंगे। इसमें श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह 'रणभूमि' और 'कुली नंबर 1' रीमेक में भी दिखाई देंगे।
वरुण की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह बहुत जल्द गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे। हालांकि, अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News