Latest Update

latest


जिला कबीरधाम वृत्त बोडला में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही


जिला कबीरधाम वृत्त बोडला में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही
1.कुल कायम प्रकरण -3
2.जप्त सामग्री– कुल 33 लीटर महुआ शराब।
3.आरोपिया का नाम एवम पता-
(1)धनकुंवर मेरावी पति अर्जुन मेरावी उम्र 34 वर्ष ग्राम कोटकोट थाना झलमला – जिला कबीरधाम
(2)देवकी मेरावी पति हंसराम मेरावी उम्र 23 वर्ष सकिन् कोटकोट थाना झलमला
4.कुल (2) गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क , 34(2), 59(क)

कवर्धा। सचिव सह आबकारी आयुक्त  निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक  ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जीपी एस दर्दी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24-12-2022 को जिला-कबीरधाम (छ.ग.) में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

दिनाँक 24/12/2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की वृत्त बोडला के ग्राम कोटकोट में धनकुंवर मेरावी तथा देवकी मेरावी के द्वारा अवैध महुआ शराब का निर्माण, धारण तथा विक्रय किया जा रहा है, तत्काल कार्यवाही में कुल 15-15 लीटर महुआ शराब तथा एक अन्य प्रकरण में 03 लीटर महुआ शराब का 34(1)क का एक प्रकरण बनाया गया इस प्रकार कुल 33 लीटर शराब बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही में वृत्त बोडला प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव आबकारी मुख्य आरक्षक लोकनाथ साहू, आरक्षक विद्या सिंह परमार,इम्तियाज खान महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे , नगर सैनिक शेखरनाथ याेगी,राजेश धुर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News