कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज समय-सीमा की बैठक में राज्य शासन की सर्व प्राथमिकता वाली खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के धान खरीदी महाअभियान की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से जिस संवेदनशीलता के साथ सफलतापूर्वक धान की खरीदी हुई उसी पारदर्शिता ईमानदारी के साथ धान खरीदी कराए। किसी भी उपार्जन केन्द्रों में अवांछनीय अथवा अमानक व अवैध धान की खरीदी ना हो इसके लिए विशेष सतर्कता बरते। बैठक में बताया गया कि जिले में धान खरीदी की तुलना में उपार्जन केन्द्रों से कस्टम मीलिंग के लिए 60 प्रतिशत को धान का उठाव भी कर लिया है। ऋणी किसानों ने 268 करोड़ 54 लाख 65 हजार 886 रूपए भी संबधित सिमितियों में राशि जमा कर दिया है।
कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन और माननीय मंत्रियों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने लोकनिर्माण, प्रधानमंत्री व सीएमजीएसवाय के अधिकारियों को नियमित रूप से फिल्ड का दौरा कर सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बोड़ला विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्राम सेनसाटा, दलदली सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए शीध्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन सहित समस्त एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
.jpg)