Latest Update

latest


भाषण के बीच सदन में पीएम मोदी ने इस कांग्रेस सांसद को पिलाया पानी, वेल में कर रहे थे नारेबाजी



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान पूरा विपक्ष पीएम मोदी के भाषण का विरोध कर रहा। सदन में विपक्षी नेता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। कुछ नेता वेल में जाकर भी नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने वेल में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसदों को पानी भी पिलाया।

राहुल गांधी ने विपक्षी सदस्यों को वेल में जाने का इशारा किया

दरअसल, लोकसभा में पीएम मोदी के पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सदन में पहुंचे। जब पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया तो राहुल गांधी ने विपक्षी सदस्यों को वेल में जाने का कई बार इशारा भी किया। इसी दौरान राहुल गांधी ने एक सांसद के जरिए वेल में नारेबाजी कर रहे सदस्यों को कुछ मैसेज भी भेजवाया। 

मणिक्कम टैगोर ने किया मना, हिबी ईडन ने पिया पानी

सदन में जब पीएम मोदी कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं पर हमलावर थे तब उनके लिए पानी आया। उन्होंने एक ग्लास वेल में नारेबाजी कर रहे कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर को बढ़ाया। उन्होंने पानी के ग्लास को नहीं लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस के दूसरे सांसद हिबी ईडन को पानी का ग्लास बढ़ाया और उन्होंने लेकर इसे पी लिया।

केरल की एनार्कुलम सीट से सांसद हैं हिबी ईडन

बता दें कि हिबी ईडन केरल की एनार्कुलम सीट से सांसद हैं। वह इस सीट से लगातार दूसरी बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीत कर दिल्ली की संसद में पहुंचे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हिबी ईडन ने एर्नाकुलम से सीपीआई (एम) के पी. राजीव को 1.6 लाख से अधिक वोटों से हराया था।

इस बार ढाई लाख वोटों से दर्ज की जीत

2024 के लोकसभा चुनाव में हिबी ईडन ने एर्नाकुलम सीट से सीपीआई(एम) के नेता केजे शाइन तो हराया है। इस बार ईडन ने ढाई लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। सांसद बनने से पहले हिबी ईडन केरल में कांग्रेस से दो बार विधायक भी चुने गए हैं।  

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News