Latest Update

latest


पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 22 अगस्त 2024। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि अंतर्गत (प्रभारी मंत्री मद) 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा, पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
विधायक निधि अंतर्गत (प्रभारी मंत्री मद) से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम पीपरखुंटी, ग्राम पंचायत पड़कीकला में परमेश्वर के घर से लक्ष्मण के ट्यूबेल तक (200 मीटर लंबाई) सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 3 हजार रूपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा ग्राम पंचायत गौरमाटी में हाईस्कूल से मेन रोड़ तक (80 मीटर लंबाई) सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 61 हजार 600  रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News