Latest Update

latest


बंदर पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया‘‘



‘‘बंदर पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया‘‘

  ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में एक बंदर मृत अवस्था में पाया गया। वनमंडल कवर्धा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऐयरगन से हमला करने वाले आरोपी श्री महेश सोनी को गिरफ्तार किया गया। 
  वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक    24.08.2024 को हनुमंत सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री निलेश सोनी एवम श्री लोकेश से सूचना प्राप्त  हुई कि ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में एक बंदर घायल है । तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा घटना स्थल के लिए परिक्षेत्र सहायक राजानवागांव, परिसर रक्षक दियाबार एवं थुहापनी को साथ लेकर रवाना हुये। स्थल पर पहुंचकर मुयावना किया गया, बंदर के मुंह एवम नाक से खून निकल रहा था और बंदर मर चुका था, सूक्ष्मता से जांच करने पर पाया गया कि बंदर के गले में छेद है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर को किसी के द्वारा एयरगन से मारा गया हो। 
  वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के नेतृत्व में आगे जांच कार्यवाही प्रारंभ की गयी। इस संबंध में उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ करने पर  उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया गया। तत्पश्चात उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवम भोरमदेव थाना के पुलिस बल के द्वारा गहन एवं सूक्ष्मता से जांच करने एवं ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि बंदर कौशल सोनी के घर तरफ से जमुना यादव के छत पर गिरा है। श्री कौशल सोनी को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने ठीक ठाक जानकारी नहीं दी। 
  तत्पश्चात् वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के मार्गदर्शन, उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा एवं परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा के निर्देशन में कौशल सोनी के विरुद्ध सर्च वारंट जारी कर उनके घर की तलाशी लेने पर तीन नग एयरगन एवम 26 नग छर्रा प्राप्त हुआ जिसे जप्त कर श्री कौशल सोनी एवम उनके बेटे श्री महेश सोनी को पूछताछ के कवर्धा परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया, श्री महेश सोनी द्वारा बंदर को मारना कबूल करने पर उसे गिरफ्तार किया गया। 
  उपरोक्त सभी जांच कार्यवाही उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री आशीष आर्य के नेतृत्व में श्री एल एन सोनी परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, कु. मैकुल मांडवी सीएफओ, श्री एस के पाण्डेय सीएफओ, श्री ललित यादव सीएफओ, श्री ओमप्रकाश पात्रे बी.एफ.ओ., श्री शिवप्रसाद यादव बी.एफ.ओ. श्री चित्रांश बीएफओ एवं भोरमदेव थाना के पुलिस बल के द्वारा किया गया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News