पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

No comments

Saturday, 31 October 2026

पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी (मिनी मैराथन)’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मिनी मैराथन में पंडरिया विधानसभा के विभिन्न महाविद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मिनी मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक भावना बोहरा द्वारा मोमेंटों भेंट कर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पंडरिया महाविद्यालय से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक आयोजित इस मिनी मैराथन को विधायक भावना बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। स्वतंत्रता के पश्चात देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और असाधारण नेतृत्व से यह सिद्ध किया कि जब देश की एकता और अखंडता का प्रश्न हो, तब व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में निर्णय लेना ही सच्ची देशभक्ति है। आज उनकी जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण सरदार पटेल के प्रति देश की कृतज्ञता और उनके विराट व्यक्तित्व को सम्मान देने का ऐतिहासिक उदाहरण है। राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाषा, क्षेत्र और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्र की प्रगति एवं सुरक्षा के प्रति हमारा संकल्प एक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार का उद्देश्य विकास के लाभ को गाँव, गरीब, किसान, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा, सामर्थ्य और भविष्य के आधार होते हैं। जब युवा स्वस्थ शरीर, सकारात्मक विचार और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखना चाहिए। आज ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से पंडरिया ने एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया। आइए हम मिलकर सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, मंडल अध्यक्ष पंडरिया श्री रविश ठाकुर जी, श्री चंद्रकुमार सोनी जी, श्री हरीश जैन जी, अंजू शर्मा जी, समस्त पार्षद व एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

व्यवस्था बदली, वक्त बदला… लेकिन 84 गांवों और राजपरिवार का रिश्ता आज भी कायम

No comments

Friday, 23 October 2026

व्यवस्था बदली, वक्त बदला… लेकिन 84 गांवों और राजपरिवार का रिश्ता आज भी कायम

राजमाता का आशीर्वाद लेकर निकले राजा खड्ग राज कुमार सिंह, पूर्वजों द्वारा स्थापित मंदिरों में किए दर्शन; रावण दहन के बाद सजा पारंपरिक राजदरबार, सैकड़ों लोगों ने की भेंट

सहसपुर लोहारा। समय बदला, व्यवस्थाएं बदलीं, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन सहसपुर लोहारा राजपरिवार और क्षेत्र के 84 गांवों के बीच पीढ़ियों से चला आ रहा आत्मीय रिश्ता आज भी उसी मजबूती से कायम है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में एक बार फिर इस ऐतिहासिक रिश्ते और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली।

दशहरा की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह ने सर्वप्रथम राजमाता का आशीर्वाद लिया और इसके बाद राजमहल से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात हुई और लोगों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया।

नगर भ्रमण के दौरान राजा ने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित श्रीराम मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा क्षेत्र के 84 गांवों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इसके पश्चात दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच परंपरागत रूप से रावण दहन किया गया।

रावण दहन के बाद राजा राजपरिवार की कुलदेवी मां काली कंकालिन दाई के दरबार पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात श्रीराम मंदिर में आरती कर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए गए।

राजमहल वापसी पर दशहरा की एक और भावपूर्ण परंपरा निभाई गई। राजमाता एवं राजपरिवार के सदस्यों ने राजा की आरती उतारकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद राजमहल में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप राजदरबार सजा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने राजा से भेंट कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। राजा ने भी लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और परंपरा के अनुसार प्रत्येक आगंतुक को पान भेंट किया।

राजमहल में सजे इस दरबार में न कोई दूरी दिखाई दी और न ही औपचारिकता। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उस रिश्ते की गवाही देती रही, जिसकी नींव पूर्वजों ने पीढ़ियों पहले रखी थी।

राजतंत्र इतिहास का हिस्सा बन चुका है, लेकिन उससे जुड़े सामाजिक और आत्मीय रिश्ते आज भी जीवित हैं। सहसपुर लोहारा का दशहरा इसी विरासत का प्रतीक है, जहां राजा और प्रजा का पुराना संबोधन आज शासन व्यवस्था का नहीं, बल्कि सम्मान, परंपरा, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते का प्रतीक बन चुका है।

दशहरा का यह आयोजन केवल रावण दहन तक सीमित नहीं है। यह पूर्वजों की विरासत को याद करने, अपनी संस्कृति को सहेजने और 84 गांवों के साथ पीढ़ियों पुराने रिश्ते को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का पर्व है।

यही कारण है कि बदलते दौर में भी सहसपुर लोहारा की यह परंपरा आज भी लोगों को राजमहल से जोड़ती है और यह संदेश देती है—

“व्यवस्था बदली है, लेकिन रिश्ता नहीं; पीढ़ियां बदली हैं, लेकिन अपनापन आज भी वही है।”

दशहरा उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह, सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात।

No comments

Sunday, 18 October 2026

दशहरा उत्सव में शामिल हुए राजा खड्ग राज कुमार सिंह, सरोधी और तेली टोला में ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात।

सहसपुर लोहारा। क्षेत्र में दशहरा पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खड्ग राज कुमार सिंह ने पहले ग्राम सरोधी और उसके बाद तेली टोला पहुंचकर दशहरा कार्यक्रम में सहभागिता की। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड्ग राज कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने सहसपुर लोहारा राजपरिवार और क्षेत्र के 84 गांवों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि समय और व्यवस्था भले बदल गई हो, लेकिन क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय रिश्ता आज भी उसी मजबूती के साथ कायम है।

उन्होंने कहा, “रिश्ते पद और व्यवस्था से नहीं, दिल से चलते हैं। हमारे पूर्वजों ने क्षेत्र के लोगों के साथ जो रिश्ता बनाया था, उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि राजा होने का अर्थ केवल सम्मान प्राप्त करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना भी है। दशहरा हमें सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा देता है।

खड्ग राज कुमार सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और जीवन में सफलता प्राप्त करें, लेकिन अपने गांव, बुजुर्गों, देवी-देवताओं और परंपराओं को कभी न भूलें।

उन्होंने मां दुर्गा, कुल देवी-देवताओं एवं पूर्वजों से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसान खुशहाल हों, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

सरोधी के बाद खड्ग राज कुमार सिंह तेली टोला पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ दशहरा उत्सव में भाग लिया और लोगों से भेंट-मुलाकात की। दोनों गांवों में दशहरा पर्व के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

सहसपुर में शारदीय नवरात्र की पंचमी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

No comments

Saturday, 17 October 2026

सहसपुर में शारदीय नवरात्र की पंचमी परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सहसपुर शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर सहसपुर में वर्षों से चली आ रही राजपरिवार की पारंपरिक परंपरा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निभाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

परंपरा के अनुसार पंचमी के दिन राजा द्वारा दिन में अपने कुल देवी-देवताओं एवं पूर्वजों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की गई तथा क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

पूजा-अर्चना के पश्चात शाम को राजा ने क्षेत्रवासियों के साथ ग्राम भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में पारंपरिक उत्साह, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

सहसपुर में नवरात्र की पंचमी से जुड़ी यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि राजपरिवार और क्षेत्रवासियों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे आत्मीय संबंध, स्थानीय संस्कृति और विरासत का भी प्रतीक है। पंचमी के अवसर पर आयोजित ग्राम भ्रमण ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत किया।

स्कूल बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल।

No comments

Monday, 12 October 2026

स्कूल बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से बच्चों को पहुंचाया अस्पताल।

कबीरधाम। ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की स्कूल बस बच्चों को छोड़ने के दौरान पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों को तत्काल डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से सहायता उपलब्ध कराते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया गया। बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने से पलट जाना बताया जा रहा है।

सर्वसम्मति से आदिल खान बने मुतवल्ली, शरीफ खान को नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी

No comments

Sunday, 11 October 2026

सर्वसम्मति से आदिल खान बने मुतवल्ली, शरीफ खान को नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी

 संस्था/मस्जिद की व्यवस्था एवं संचालन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मुतवल्ली एवं नायब मुतवल्ली के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से श्री आदिल खान को सर्वसम्मति से मुतवल्ली चुना गया।

वहीं, श्री शरीफ खान को सर्वसम्मति से नायब मुतवल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संस्था की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुतवल्ली आदिल खान एवं नायब मुतवल्ली शरीफ खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

बैठक का समापन आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं खुशी के वातावरण में किया गया।

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा - राजा खड्ग राज सिंह

No comments

Tuesday, 6 October 2026

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा - राजा खड्ग राज सिंह 

कुटकीपारा। ग्राम कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ गांव भ्रमण किया गया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात हुई तथा लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान रानी दुर्गावती जी के प्रति समाज की श्रद्धा और सम्मान देखने को मिला।

कार्यक्रम को लेकर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि ग्राम कुटकीपारा में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए हर्ष, गर्व और सम्मान का विषय है। रानी दुर्गावती जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा में किया गया यह प्रयास केवल एक प्रतिमा की स्थापना तक सीमित नहीं रहना चाहिए। रानी दुर्गावती जी की सोच, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में इसे एक शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अंत में उन्होंने ग्राम कुटकीपारा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन, पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

No comments
जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन, पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

कवर्धा। जिला प्रेस भवन, कवर्धा में आज 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदित्यवाहिनी कवर्धा द्वारा जिला प्रेस भवन के शुद्धिकरण एवं आध्यात्मिक वातावरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

आयोजन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े सभी साथी सामूहिक रूप से इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनें और हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन के माध्यम से प्रेस भवन में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता दें।

सभी पत्रकार साथियों से अपील है कि वे आज शाम 7 बजे जिला प्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनें। सामूहिक सहभागिता से आयोजन को गरिमामय एवं सार्थक बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

बैगा अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा

No comments

Sunday, 27 September 2026

बैगा अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा

तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र के बैगा-आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आंगन मिलन सेवा से जुड़े परिवार

पोषण थाली, स्वास्थ्य जांच, न्योता भोज और योजनाओं की जानकारी बनी आकर्षण का केंद्र

कवर्धा, 27 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बहुल क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में आज सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत क्षेत्र के सभी 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चों, माताओं, अभिभावकों, स्वसहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ के नागरिक संकल्प से भी लोगों को जोड़ा गया।

*‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने दिया सुपोषण का संदेश*

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय खाद्यान्न, ताजी हरी सब्जियों और फलों से तैयार ‘मेरी पौष्टिक थाली’ आकर्षण का केंद्र रही। इसके माध्यम से बच्चों और माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। केंद्रों में पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों के साथ कुपोषण दूर करने का संदेश भी दिया गया।

*स्वास्थ्य जांच से लेकर टीकाकरण तक मिली सेवाएं*

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण किया गया। बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। जनभागीदारी से ‘न्योता भोज’ का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।

*मेहंदी, रंगोली और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता ने बढ़ाई रौनक*

महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति परिवारों को प्रोत्साहित किया गया। सुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित कर बेहतर पोषण के लिए प्रेरित किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का उत्साहवर्धन हुआ और समुदाय के बीच उनकी भूमिका को सम्मान मिला।

*योजनाओं के लाभ से जुड़ीं माताएं, नए हितग्राहियों का पंजीयन*

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग करने वाली सजग माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही पात्र नवीन हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मौके पर पंजीयन भी किया गया।

*खिलौना बैंक के लिए समुदाय ने बढ़ाया सहयोग का हाथ*

बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘खिलौना बैंक’ को समृद्ध करने के लिए समुदाय को खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए और अधिक आनंददायी एवं सीखने का बेहतर स्थान बनाने का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरोधा जलाशय का निरीक्षण, ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा की दी जानकारी

No comments

Wednesday, 23 September 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत सरोधा जलाशय का निरीक्षण, ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा की दी जानकारी

कवर्धा, 23 सितंबर 2026। जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा सरोधा जलाशय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्वारा जलाशय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों एवं पर्यटकों को बांध सुरक्षा एवं सावधानियों के संबंध में तकनीकी परामर्श प्रदान किया गया।
निरीक्षण के दौरान जलाशय की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं पर्यटकों को बांध क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही आवागमन करने तथा जलाशय के संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने के लिए समझाइश दी गई।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जलाशय एवं बांध जैसी महत्वपूर्ण जल संरचनाओं की सुरक्षा में विभागीय निगरानी के साथ-साथ आमजन की जागरूकता और सहयोग भी आवश्यक है। ग्रामीणों एवं पर्यटकों से अपील की गई कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति अथवा क्षति की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं एवं तकनीकी जानकारी को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

वर्षों बाद आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो के लिए खुला जिला प्रेस भवन का ताला ,

No comments

Tuesday, 22 September 2026

वर्षों बाद आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो के लिए खुला जिला प्रेस भवन का ताला ,
 नव निर्वाचित अध्यक्ष ने प्रशासन के मदद से खुलवाये प्रेस भवन का ताला लिया कार्यभार!

कवर्धा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेस भवन के प्रभार संबंधी विवाद के बाद मंगलवार को जिला प्रेस क्लब कवर्धा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रेस भवन में प्रवेश कर विधिवत प्रभार संभाला। जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार अधिवक्ता प्रकाश चंद्रवंशी एवं अधिवक्ता विकास महोबिया के मार्गदर्शन में अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भवन का निरीक्षण किया।

नई कार्यकारिणी को भवन में प्रवेश के साथ ही पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से प्रेस भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा था, और ना ही आम और खास नागरिक के अलावा पत्रकारो को इस भवन का लाभ लेने दिया जा रहा था,जिसके कारण जिले के पत्रकारों को बैठक, प्रेस वार्ता और पत्रकारिता से जुड़े अन्य कार्यों के लिए उचित स्थान की कमी महसूस होती थी।अनेक बार जिला भर के पत्रकार इस संबंध में शिकायत और मांग करते रहे हैं पर अब प्रेस भवन का प्रभार मिलने के बाद इसे पत्रकारों के साझा उपयोग के लिए सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

### वर्षों से बंद अध्यक्ष कक्ष का खुला ताला

प्रेस भवन में प्रवेश के दौरान सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष कक्ष को लेकर रही। लंबे समय से बंद अध्यक्ष कक्ष का ताला खोला गया, जहां अध्यक्ष की कुर्सी धूल से ढकी हुई मिली। इस दृश्य ने भवन के लंबे समय से उपयोग और रखरखाव को लेकर उठते रहे सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल, अध्यक्ष कक्ष, पदाधिकारी कक्ष सहित अन्य हिस्सों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

### भवन में रखरखाव का अभाव, कई व्यवस्थाएं बदहाल

निरीक्षण के दौरान भवन के कई कमरों में धूल जमी हुई मिली। कमरे अस्त-व्यस्त स्थिति में नजर आए। पत्रकारों के अनुसार भवन में कई पंखे खराब हैं, कुछ लाइटें बंद हैं और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है।

नई कार्यकारिणी के सामने अब प्रेस भवन की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंखों की मरम्मत और बैठने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चुनौती है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस भवन को जल्द ही व्यवस्थित कर पत्रकारों के नियमित उपयोग के योग्य बनाया जाएगा।

### पत्रकारिता गतिविधियों का बनेगा साझा केंद्र

नई कार्यकारिणी ने कहा कि प्रेस भवन का नियमित उपयोग शुरू होने से जिले में पत्रकारिता से जुड़े कार्य एक स्थान से संचालित किए जा सकेंगे। इससे अलग-अलग स्थानों पर कार्य कर रहे पत्रकारों को एक मंच पर लाने, नियमित बैठकें आयोजित करने, प्रेस वार्ताओं और जनहित के मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करने में मदद मिलेगी।

कार्यकारिणी का उद्देश्य प्रेस भवन को पत्रकारों के संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकार हित से जुड़े कार्यों का सक्रिय केंद्र बनाना है।

### स्थानीय मंत्री और प्रशासन के प्रति जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने प्रेस भवन का प्रभार मिलने पर स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए निर्मित भवन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में लाने की दिशा में सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि भवन की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंखों की मरम्मत और बैठने की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि जिले के पत्रकार इसका बेहतर उपयोग कर सकें।

### पत्रकारों की एकजुटता को बताया महत्वपूर्ण कदम

अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता और साझा हितों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही पत्रकार हित में आगे की रणनीति तैयार कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।

नई कार्यकारिणी के भवन में प्रवेश के साथ ही पत्रकारों के बीच उम्मीद जगी है कि जिला प्रेस भवन अब नियमित बैठकों, प्रेस कॉन्फ्रेंस, संवाद और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का सक्रिय केंद्र बनेगा। कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया कि प्रेस भवन जिले के समस्त पत्रकारों का साझा मंच है और इसका उपयोग पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छीरपानी जलाशय में बांध सुरक्षा निरीक्षण किया गया

No comments

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छीरपानी जलाशय में बांध सुरक्षा निरीक्षण किया गया*

*छिरपानी में जल जन सेवा संकल्प के तहत जन संवाद, जल संरक्षण का दिया संदेश*

*ग्रामीणों को जल के मितव्ययी उपयोग और स्रोतों के संरक्षण के लिए किया जागरूक*

कवर्धा, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल जारी है। इसी क्रम में विकासखंड बोड़ला के छिरपानी में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जन संवाद एवं जल स्रोत निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर भू-जल संवर्धन, जल स्रोतों के रखरखाव, निस्तारी के लिए पानी की उपलब्धता तथा जल के मितव्ययी उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छिरपानी एनिकट-कम-काजवे का निरीक्षण कर जल स्रोतों के संरक्षण और सुधार पर चर्चा की गई।

ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण की दी जानकारी

कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जन चौपाल लगाकर जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद छिरपानी एनिकट-कम-काजवे का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भू-जल संवर्धन, निस्तारी के लिए जल की उपलब्धता, जल स्रोतों के रखरखाव तथा उनके संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही जल का समुचित एवं मितव्ययी उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

जल स्रोतों के रखरखाव में सहभागिता का किया आह्वान

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने तथा उपलब्ध जल का आवश्यकता के अनुरूप उपयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण और निस्तारी से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया सहभागिता

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग कार्य पालन अभियता एवं अनुविभागीय अधिकारी , उप अभियंता  उपस्थित रहे।साथ ही , ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
कवर्धा,।
माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल संसाधन विभाग द्वारा विकासखंड बोड़ला के ग्रामवासियों को छीरपानी जलाशय की सुरक्षा हेतु बांध सुरक्षा संबंधित तकनीकी परामर्श दिए गए। ग्रामीणों को यह अवगत कराया गया कि बांध सभी व्यक्तियों के लिए सिंचाई एवं पेयजल का माध्यम होता है। जलाशय एक सार्वजनिक संपत्ति होती है जिसकी सुरक्षा विभाग के साथ ही ग्रामवासियों की भी जिम्मेदारी का एक हिस्सा होता है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि नहर के गेट, सीपेज ड्रेन, स्टोन पिचिंग की स्थिटि बांध की सुरक्षा के सबसे बड़े मानक होते है। इस प्रकार से बांध सुरक्षा के लिए समस्त क्षेत्र के निवासियों को भी जागरूक करने हेतु ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया ।

डिप्टी सीएम से मिले प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, भवन के कब्जे का मुद्दा उठाया

No comments

Friday, 18 September 2026

डिप्टी सीएम से मिले प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, भवन के कब्जे का मुद्दा उठाया

विजय शर्मा ने कहा- प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए आरक्षित है, प्रशासन नियमानुसार करे कार्रवाई

कवर्धा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कवर्धा दौरे के दौरान बुधवार को जिला प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिला प्रेस क्लब के निर्वाचन की जानकारी साझा की। डिप्टी सीएम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने जिला प्रेस क्लब भवन के कब्जे का मुद्दा भी उठाया। पत्रकारों ने पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा और डीएन योगी पर भवन पर कथित रूप से कब्जा बनाए रखने का आरोप लगाते हुए भवन को खाली कराने की मांग रखी।

इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए ही आरक्षित है और पत्रकारों के लिए ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहले से ही संस्था के सदस्य हैं, इसलिए इस तरह की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

तहसीलदार के निर्देश की भी दी जानकारी

पत्रकारों ने डिप्टी सीएम को यह भी जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से पूर्व अध्यक्ष को प्रेस क्लब भवन विधिवत खाली कर नई कार्यकारिणी को प्रभार सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस पर डिप्टी सीएम ने कहा प्रशासन पूरे मामले में नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है और करना ही चाहिए 

गौरतलब है कि जिला प्रेस क्लब भवन को लेकर विवाद के बीच तहसीलदार कवर्धा ने पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा को दो दिन के भीतर भवन का कब्जा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपने का निर्देश दिया है। नई कार्यकारिणी का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 6 सितंबर को निर्वाचन कराया गया था और इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रशासन से भवन का प्रभार, चाबी और संबंधित दस्तावेज सौंपने की मांग की है।

जलेश साहू।कवर्धा–पसरोधा–भोरमदेव मार्ग का खड्गराज कुमार सिंह ने किया दौरा, कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग

No comments

Saturday, 12 September 2026

कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग का खड्गराज कुमार सिंह ने किया दौरा, कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग

कवर्धा। से जलेश साहू ।कवर्धा से सरोधा होते हुए भोरमदेव जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर खड्गराज कुमार सिंह ने मार्ग का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। सड़क की स्थिति एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखने के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर कबीरधाम को पत्र लिखकर मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग की है।

खड्गराज कुमार सिंह ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग आसपास के दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा नागरिकों एवं पर्यटकों के आवागमन का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके अलावा कवर्धा नगर के वरिष्ठ नागरिक सुबह-शाम इस मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हैं तथा पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए नियमित रूप से इसका उपयोग करते हैं।

मार्ग के दौरे के दौरान कई स्थानों पर सड़क की स्थिति जर्जर एवं अत्यंत संकरी दिखाई दी। आमने-सामने से वाहनों के आने पर आवागमन में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। समय के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर होती जा रही है।

खड्गराज कुमार सिंह ने कलेक्टर का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में कॉरिडोर निर्माण एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉरिडोर विकसित होने के बाद भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटकों एवं वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में वर्तमान संकरी एवं जर्जर सड़क भविष्य के यातायात दबाव को संभालने में सक्षम नहीं होगी।

कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने मांग की है कि कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग का शीघ्र तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए, वर्तमान एवं भविष्य के यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए तथा आवश्यक बजट एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन एवं संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए।

इसके साथ ही मार्ग पर पैदल चलने वाले वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों तथा शारीरिक अभ्यास करने वाले युवाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सड़क सुरक्षा प्रावधानों को भी कार्ययोजना में शामिल करने की मांग की गई है।

खड्गराज कुमार सिंह ने कहा—

“यह केवल एक सड़क के निर्माण का विषय नहीं है। यह दस से अधिक गांवों के लोगों की रोजमर्रा की सुविधा, आम नागरिकों की सुरक्षा और भोरमदेव के भविष्य के पर्यटन विकास से जुड़ा विषय है। भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के साथ वहां तक पहुंचने वाले इस प्रमुख मार्ग का विकास भी समान प्राथमिकता से होना चाहिए।”

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि भोरमदेव कॉरिडोर के पूर्ण रूप से विकसित होने से पहले कवर्धा–सरोधा–भोरमदेव मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके और भविष्य में बढ़ने वाले पर्यटन एवं यातायात के लिए आवश्यक आधारभूत व्यवस्था समय रहते तैयार हो सके।

जिला प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव, प्रकाश वर्मा हटे; यशवंत सिंह ठाकुर नए अध्यक्ष

No comments

Sunday, 6 September 2026

जिला प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव, प्रकाश वर्मा हटे; यशवंत सिंह ठाकुर नए अध्यक्ष

जिला प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी का गठन, यशवंत सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

हटाए गए प्रकाश वर्मा, जिला प्रेस क्लब को मिला नया अध्यक्ष

*प्रकाश वर्मा की विदाई, यशवंत सिंह ठाकुर बने जिला प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष*

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा (पंजीयन क्रमांक 14548) की आमसभा रविवार को आयोजित की गई। आमसभा में पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई प्रबंधकारिणी के निर्वाचन को लेकर सदस्यों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा एवं कोषाध्यक्ष डी.एन. योगी के कार्यकाल को लेकर सदस्यों ने मनमानी और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप उठाए। चर्चा के बाद दोनों को पद से मुक्त कर पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि जिला प्रेस क्लब की पूर्व कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल 7 जून 2026 को समाप्त हो चुका है। संस्था की ओर से इस संबंध में फर्म एवं सोसायटी कार्यालय दुर्ग को अवगत कराया गया था। सदस्यों के अनुसार, रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से मौखिक रूप से प्रबंध कमेटी का निर्वाचन कर उसकी जानकारी इस कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

आमसभा में सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की ओर से निर्वाचन को लेकर कोई गतिविधि नहीं की गई और पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। इसके बाद प्रबंध कमेटी के बहुमत के आधार पर सभी सदस्यों को सूचना देकर 6 सितंबर 2026 को आमसभा आयोजित की गई।

*सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को पदमुक्त करने का निर्णय*

आमसभा में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा एवं कोषाध्यक्ष डी.एन. योगी के कार्यकाल को लेकर सदस्यों ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। सदस्यों की ओर से दोनों पर मनमानी तरीके से संस्था का संचालन करने और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाए गए।

बैठक में सदस्यों ने इन मामलों की जांच की मांग भी रखी। विस्तृत चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों ने प्रकाश वर्मा एवं डी.एन. योगी को उनके पदों से मुक्त करने तथा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। इसके बाद जिला प्रेस क्लब के संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

*यशवंत सिंह ठाकुर को मिली अध्यक्ष की कमान*

नई प्रबंधकारिणी के निर्वाचन का प्रस्ताव आमसभा में रखा गया। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

- अध्यक्ष: यशवंत सिंह ठाकुर
- उपाध्यक्ष: बसंत नामदेव, इमरान खान, बृजभूषण गुप्ता
- सचिव: विजय धृतलहरे
- सहसचिव: सत्येंद्र बडघरे
- कोषाध्यक्ष: श्याम टंडन
- कार्यकारी अध्यक्ष: देवेंद्र चंद्रवंशी
- कार्यकारी उपाध्यक्ष: आदिल खान

प्रबंध कार्यकारी सदस्य: सूर्या गुप्ता, मुकेश माहिले, पदमराज जायसवाल, रामावतार साहू, विकास सोनी, पवन तिवारी और जीवन साहू।

संरक्षक: अमिताभ नामदेव और मानिकदास मानिकपुरी।

*जिला प्रेस भवन की आय को लेकर भी उठे सवाल*

आमसभा के दौरान जिला प्रेस भवन से जुड़े वित्तीय मामलों पर भी सदस्यों ने चर्चा की। सदस्यों का आरोप है कि भवन के तीन कॉम्प्लेक्स और ऊपर स्थित हॉल को किराए पर दिए जाने से प्राप्त राशि के उपयोग में पारदर्शिता नहीं रही।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि भवन के निजी उपयोग और किराये से प्राप्त राशि के संबंध में पिछले 2-3 वर्षों से वित्तीय जांच की मांग की जाती रही है। इस संबंध में फर्म एवं सोसायटी कार्यालय दुर्ग में शिकायत एवं ज्ञापन दिए जाने की बात भी सदस्यों ने कही।

आमसभा में सदस्यों ने इन वित्तीय मामलों की जांच कराने की मांग दोहराई और पूर्व पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया।

*नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने जताई खुशी*

नई कार्यकारिणी के गठन पर जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। सदस्यों ने इसे संगठन के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के कार्यकाल में क्लब की गतिविधियों में पारदर्शिता और सक्रियता बढ़ेगी।

इस दौरान नीरज शर्मा, फिरोज खान, लव कुमार योगी, ऋषिकांत कुंभकार, मुकेश अवस्थी, रोशन मानिकपुरी, राजेश कश्यप, आशु चंद्रवंशी, हिमांशु ठाकुर, अभिषेक धृतलहरे, जितेंद्र धृतलहरे, अनवर खान, जयप्रकाश बारले, जयप्रकाश पोर्ते, रूपेश चंद्रवंशी, जलेश साहू, अमरजीत सिंह, दीपक माग्रे, पदमराज सिंह ठाकुर, हरिप्रसाद तिवारी, राजू चंद्रवंशी, सुनील नामदेव, राकेश साहू, मो. वाजिद, रामकुमार टंडन, बलराम चंद्रवंशी, सुरेश गुप्ता और सोनू गुम्बर सहित अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण

No comments

Sunday, 16 August 2026

हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण

पैरों में माहुर रंग, एक हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा और दूसरे हाथ में कांवड़ के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों ने यात्रा के अंतिम दिन बाबा भोरमदेव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया। इसके साथ ही 16 अगस्त को अपने अंतिम पड़ाव के लिए बोड़ला से निकली यह यात्रा भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पूर्ण हुई। 10 अगस्त को माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से शुरू हुई इस यात्रा में भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आस्था, श्रद्धा, राष्ट्रप्रेम और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना भोरमदेव धाम, जहां पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर से प्रारंभ हुई 151 किलोमीटर की ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का आज भव्य एवं भावपूर्ण समापन हुआ। विधायक भावना बोहरा एवं 600 कांवड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ भोरमदेव मंदिर पहुंचकर माँ नर्मदा के जल से जलाभिषेक किया। इस दौरान विगत वर्ष से भी अधिक भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली। हजारों की संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का मंदिर में कांवड़ यात्रा के स्वागत एवं भोलेनाथ के दर्शन हेतु आगमन हुआ। इतनी विशाल संख्या में उमड़े जनसैलाब से पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में रम गया और हर हर महादेव एवं बोल बम के नारे से पूरा कबीरधाम जिला भक्तिमय हो उठा।

कांवड़ यात्रियों के भोरमदेव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और भोरमदेव की धरती आस्था एवं राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से भगवान भोरमदेव तक की इस 151 किलोमीटर की पदयात्रा में श्रद्धालुओं ने कठिन वनांचल मार्गों, पहाड़ी रास्तों, नदियों, तेज बारिश और अनेक चुनौतियों के बीच भी अपनी आस्था और संकल्प को कमजोर नहीं होने दिया। यात्रा के दौरान प्रकृति के बीच से गुजरते हुए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए निरंतर पदयात्रा जारी रखी। पैरों में पड़े छालों और थकान के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम रुके नहीं, बल्कि हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका उत्साह लगातार बढ़ता गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा मेरे लिए केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था, सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की अनुभूति का आध्यात्मिक संकल्प था। जब कांवड़ में माँ नर्मदा का पावन जल लेकर हम भोरमदेव की ओर बढ़ रहे थे, तब मन में यह भाव था कि हमारी आस्था और हमारी राष्ट्रभक्ति एक-दूसरे की पूरक हैं। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरव का स्मरण कराता है, वहीं भगवा ध्वज हमारी सनातन संस्कृति, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। माँ नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव महादेव के चरणों तक पहुंचना मेरे जीवन के अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। इस यात्रा में लगभग 600 कांवड़ियों के साथ चलना, उनके उत्साह और भक्ति को देखना और रास्तेभर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का स्नेह मिलना इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के मंगल की कामना भगवान भोलेनाथ से की गई है। भोरमदेव में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब इस यात्रा की भव्यता का साक्षी बना। जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष और श्रद्धालुओं के स्वागत से वातावरण भक्तिमय हो गया। 151 किलोमीटर की इस यात्रा ने केवल दूरी तय नहीं की, बल्कि आस्था, अनुशासन, प्रकृति प्रेम, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा के आशीर्वाद से और कबीरधाम जिला के शिवभक्तों, कांवड़ यात्रियों के अपार स्नेह,अपनत्व और सहयोग से यह यात्रा आज पूर्ण हुई है जिसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अमले एवं सेवा में जुटे लोगों का आभार व्यक्त किया। भोरमदेव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक के साथ यात्रा पूर्ण होने पर विधायक भावना बोहरा एवं सभी कांवड़ यात्रियों ने भगवान भोरमदेव से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

विदित हो कि 15 अगस्त के दिन विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों ने ग्राम डोंगरिया शासकीय विद्यालय में ध्वजारोहण एवं मंदिर में पूजा-अर्चना कर बोड़ला तक की यात्रा पूरी की। इस दौरान उनकी यात्रा पांडातराई नगर, गंडईकला रोड, कुसुमघटा, नेऊरगांव कला, तरेगांव मैदान रोड, खंतीपारा रोड होते हुए बोड़ला पहुंची जहाँ से यात्रा के अंतिम दिन विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ यात्रियों ने बोड़ला से यात्रा प्रारंभ की जो सुकवापारा, जैताटोला रोड, खैरबना खुर्द, घोंघा, चौरा होते हुए भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना संग यह पुण्य यात्रा भव्य स्वागत के साथ पूर्ण हुई। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा भोरमदेव मंदिर में पधारे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं हेतु भंडारा एवं प्रसादी की व्यवस्था भी की गई थी जहाँ हजारों की संख्या में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने भोजन व प्रसादी ग्रहण किया।

Related Article

Don't Miss
© Copyright 2024
All Rights Reserved ! by The National News